{"_id":"6a4ac0436acb3064410b7acb","slug":"action-continues-on-the-complaint-of-coca-cola-bottling-company-agra-news-c-364-1-ag11019-131117-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कोका कोला बॉटलिंग कंपनी की शिकायत पर कार्रवाई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कोका कोला बॉटलिंग कंपनी की शिकायत पर कार्रवाई जारी
विज्ञापन
आगरा। कोका कोला की बाटलिंग कंपनी वृंदावन एग्रो इंडस्ट्रीज को कंपनी के पूर्व कर्मचारियों ने 200 करोड़ से अधिक का नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने आगरा के तीन गोदामों में करीब 20 करोड़ का माल चिह्नित किया है। जीएसटी विभाग की जांच के बाद माल को सील करने की कार्रवाई की जा सकती है। मथुरा में दर्ज प्राथमिकी के बाद नौहझील में गोदाम पर कार्रवाई की गई है।
हरीपर्वत थाना में कंपनी के लीगल मैनेजर देवेश कपूर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। कंपनी के पूर्व सेल्स मैनेजर जसप्रीत पुरी, पूर्व एरिया सेल्स मैनेजर भरत कुमार जैन, वैभव सचदेवा, तरुण जीत समेत अन्य को नामजद किया गया है। आरोप है कि भरत जैन और जसप्रीत पुरी ने कंपनी के ग्राहकों का गोपनीय डाटा चोरी किया। अपनी फर्में बनाकर दूसरे प्रदेशों से कंपनी का माल खरीद कर आगरा और अन्य जिलों में बेचकर 200 करोड़ से अधिक का नुकसान किया है। कंपनी के बिल पर छूट देकर 69 लाख का गबन किया। पुलिस ने टेढ़ी बगिया, पथौली और शमसाबाद रोड पर आरोपियों के तीन गोदामों की जांच की। मौके पर करोड़ों का माल मिला है। जीएसटी टीम को जांच के लिए जानकारी दी गई है। कंपनी के अधिवक्ता ने बताया कि गोदामों में जिस तरह धूप में माल रखा गया है, उससे लोगों की सेहत को भी नुकसान पहुंच सकता था। आरोपियों ने कंपनी में गबन कर अपना कारोबार तैयार किया। पुलिस अधिकारियों ने जांच पूरी होने पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
मथुरा के नौहझील में कोल्डड्रिंक का गोदाम सील
डीआईजी आगरा शैलेश कुमार के आदेश पर थाना छाता में दर्ज प्राथमिकी के बाद शनिवार शाम नौहझील के शेरगढ़ रोड स्थित शीतला माता मंदिर के पास बालाजी ट्रेडर्स नाम से संचालित गोदाम को पुलिस ने सील कर दिया है। कंपनी के लीगल मैनेजर देवेश कपूर ने डीआईजी आगरा से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि कंपनी में नौकरी के दौरान दीपक वार्ष्णेय ने पद का दुरुपयोग किया। थाना छाता में मथुरा के जय सिंह पुरा निवासी दीपक वार्ष्णेय, विष्णु शर्मा और अरुण कुमार के साथ चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है।