फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Action Against Absent Teacher Without Notice Bsa Gave Orders

अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद इन शिक्षकों पर कार्रवाई, बीएसए ने मांगी सूचना

Sun, 14 Jun 2020 01:41 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 14 Jun 2020 01:41 PM IST
सार

अनामिका शुक्ला का प्रकरण सामने आने के बाद बीएसए ने दिए जांच के आदेश
 

विज्ञापन
Action Against Absent Teacher Without Notice Bsa Gave Orders
Fake Teacher

विस्तार

अनामिका शुक्ला का प्रकरण सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग सतर्कता बढ़ा दी है। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों से बिना सूचना के लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे शिक्षकों की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से अनुपस्थित शिक्षकों की रिपोर्ट मांगी है। कहा है कि उनकी जानकारी में आया है कि कुछ शिक्षक लॉकडाउन के पहले से स्कूलों में उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहे हैं। 15 जून तक खंड शिक्षा अधिकारियों से सूचना देने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


निर्धारित फार्मेट पर पांच बिंदुओं पर सूचना उपलब्ध करानी है। इस पर विकास खंड का नाम, शिक्षक का नाम, विद्यालय का नाम, कब से गैरहाजिर है और उसका कारण दर्ज करना है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव का कहना है कि तमाम फर्जीवाड़े सामने आ रहे हैं। इसको देखते हुए लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे शिक्षकों की जांच कराई जा रही है। जो रिपोर्ट आने के बाद शिक्षकों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मिनट में एटीएम खोलकर 6.27 लाख की चोरी, सात घंटे में खुलासा, चौंकाने वाली है यह वारदात

पूर्व में कई शिक्षकों के नाम सामने आए थे
पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने भी लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों की जांच कराई थी। कई ऐसे शिक्षकों के नाम सामने आए थे, जो दो-तीन वर्षों से अनुपस्थित चल रहे थे। जिसको को नोटिस भी जारी किया गया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed