फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   acting me fahraya parcham

Agra News: इंजीनियरिंग छोड़ बॉलीवुड में फहराया परचम बचपन का ख्वाब एक्टर बनाकर किया पूरा

Wed, 04 Dec 2024 08:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 08:13 PM IST
विज्ञापन
acting me fahraya parcham
उभरती प्रतिभा --- अभिनेता राहुल गुप्ता
विज्ञापन

इंजीनियरिंग छोड़ बॉलीवुड में फहराया परचम
बचपन का ख्वाब एक्टर बनाकर किया पूरा
आगरा। बॉलीवुड में काम की तलाश में हजारों नौजवान भारत के विभिन्न प्रांतो से माया नगरी का रुख करते हैं इनमें से कुछ सफल होते हैं और कुछ निराश होकर वापस अपने शहर लौट जाते हैं। इनमें से ही एक है जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर सिने जगत में आगरा का नाम रोशन किया है जी हां हम बात कर रहे हैं उभरते युवा प्रतिभावान आगरा के बल्केश्वर निवासी राहुल गुप्ता की। राहुल को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था अभिनय के प्रति इनकी दीवानगी का अंदाजा इस बात से से लगाया जा सकता है कि सऊदी अरब में बतौर इंजीनियर का जब छोड़कर मुंबई आ गए और नमित स्कूल एकेडमी से अभिनय की बारीकियां सीखीं। काफी संघर्ष के बाद 2015 में एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र बंधन में इन्हें पहला ब्रेक मिला। इसके बाद 2016 में कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां के बाद इश्कबाज़, तर्क मेहता का उल्टा चश्मा समे दर्जनों नाटकों मे काम किया। अपने अभिनय के दम पर 2019 मे इनकी पहली फ़िल्म गिन्नी वेड्स पन्नी मे ब्रेक मिला. 2021 में जान्हवी कपूर के साथ फ़िल्म मिली और 2022 मे नुसरत भरूचा के साथ जनहित मे जारी फ़िल्म मे काम किया. अभि हाल ही मे नेट फ्लिक्स पर रिलीज को तैयार फ़िल्म कैंडी एंड पिज्जा गर्ल मे राहुल लिड रोल मे है। राहुल का सपना है कि महामहिम द्वारा उन्हें बेस्ट एक्टर का आवार्ड दिया जाये, इसके लिए वे दिनरात मेहनत कर रहे हैं। राहुल बलकेश्वर के इंदर एंक्लेव मे रहते हैं और 12वीं तक की शिक्षा सेंट पीटर्स कालेज से की है. इसके बाद इंजीनियरिंग के लिए आगरा से बाहर चले गए थे.
प्रस्तुति :- मनीष शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed