फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ACP to Be Held Responsible for Road Accidents and Traffic Jams in Agra

Agra: दुर्घटना और जाम लगने पर एसीपी होंगे जिम्मेदार, अपर पुलिस आयुक्त ने दिए  ये निर्देश

Tue, 13 Jan 2026 09:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Jan 2026 09:11 AM IST
सार

अपर पुलिस आयुक्त ने अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।  इसके साथ ही कहा कि यदि सड़क दुर्घटनाओं और जाम की समस्या के लिए अब एसीपी जिम्मेदार होंगे। 
 

विज्ञापन
ACP to Be Held Responsible for Road Accidents and Traffic Jams in Agra
agra police - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में सड़क दुर्घटनाओं और जाम की समस्या के लिए अब एसीपी जिम्मेदार होंगे। क्षेत्र में थाना प्रभारियों के साथ घूमकर दुर्घटनाओं के स्थान और कारणों की जांच कर कमी को दूर करेंगे। अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने डीसीपी ट्रैफिक और सभी एसीपी के साथ बैठक कर सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नरेट में दुर्घटनाओं में कमी के लिए अपर पुलिस आयुक्त ने सोमवार को बैठक कर कहा कि सभी ब्लैक स्पॉट को खत्म करने, स्पीड ब्रेकर, टूटे डिवाइडर और रेलिंग को संबंधित विभाग से सुचारू कराएं। संकेतक लगाकर मोड़ और कट के बारे में जानकारी दें। यातायात पुलिस के साथ ही हादसों को रोकने की जिम्मेदारी सर्किल के एसीपी की होगी।
विज्ञापन


एसीपी प्रमुख चौराहों, व्यस्त मार्गों, विद्यालयों और बाजार क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, यातायात नियमों का अनुपालन कराएंगे। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि एक जनवरी से 11 जनवरी तक 39,637 वाहनों के चालान किए गए हैं। विपरीत दिशा में वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed