फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ACP Court hearing starts in Agra Police Commissionerate today

Agra: पुलिस कमिश्नरेट में आज से कोर्ट में सुनवाई, हर अधिकारी का अलग होगा कार्यक्षेत्र, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Wed, 21 Dec 2022 12:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 21 Dec 2022 12:02 AM IST
सार

कमिश्नरेट में पुलिस अधिकारी कार्यपालक मजिस्ट्रेट होंगे। वह सुनवाई के दौरान पुलिस की वर्दी नहीं पहनेंगे। अधिकारी अपने जोन, सर्किल की सुनवाई नहीं करेगा। 

विज्ञापन
ACP Court hearing starts in Agra Police Commissionerate today
पुलिस आयुक्त कार्यालय, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बुधवार से कोर्ट में सुनवाई होगी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) और सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) की कोर्ट में अलग-अलग मामलों की सुनवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने अधिकारी का कार्यक्षेत्र, न्यायालय का स्थान, समय और दिन के साथ लिंक अधिकारी भी तय कर दिए हैं।

विज्ञापन


कमिश्नरेट में पुलिस अधिकारी कार्यपालक मजिस्ट्रेट होंगे। वह सुनवाई के दौरान पुलिस की वर्दी नहीं पहनेंगे। अधिकारी अपने जोन, सर्किल की सुनवाई नहीं करेगा। उनको दूसरे जोन, सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी अनुपस्थिति में लिंक अधिकारी सुनवाई करेंगे। ये अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। सुनवाई की प्रक्रिया एसीएम कोर्ट की तरह ही होगी, जिसमें दोनों पक्षों को सुना जाएगा।

विज्ञापन

कब्जे और संपत्ति कुर्क करने के मामले

पुलिस उपायुक्त नगर और पश्चिमी जोन कलक्ट्रेट परिसर स्थित न्यायालय में नगर और पश्चिमी जोन कमिश्नरेट की सोमवार, बुधवार और शुक्रवार दोपहर एक बजे से सुनवाई करेंगे। उन्हें कब्जे और संपत्ति कुर्क की सुनवाई का अधिकार दिया गया है। पुलिस उपायुक्त नगर जोन के लिंक अधिकारी उपायुक्त पूर्वी जोन रहेंगे, जबकि पश्चिमी जोन के उपायुक्त नगर जोन रहेंगे। पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन बमरौली कटारा स्थित न्यायालय में सुनवाई करेंगे। दिन, समय और अधिकार नगर और पश्चिमी जोन की तरह रहेंगे। उनका लिंक अधिकारी उपायुक्त पश्चिमी जोन को बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाली-खड़ंजा व अन्य छोटे विवाद

अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकाल संपूर्ण कमिश्नरेट के मामलों की सुनवाई करेंगे। उनका न्यायालय पुलिस लाइन में होगा। वह अवकाश को छोड़कर हर दिन शाम चार बजे से सुनवाई करेंगे। उनके कार्य क्षेत्र में पब्लिक न्यूसेंस (नाली-खड़ंजा, डैक तेज आवाज में बजाने सहित अन्य) के मामले आएंगे। उनके लिंक अधिकारी अपर पुलिस उपायुक्त यातायात रहेंगे।

इन थानों की सुनवाई 25 तक लोहामंडी के कार्यालय में होगी

तहसील एत्मादपुर स्थित न्यायालय कक्ष बनाने का कार्य चल रहा है। इस कारण 25 दिसंबर तक सर्किल छत्ता के थाना एत्माद्दौला, ट्रांस यमुना (प्रस्तावित थाना) और सर्किल एत्मादपुर के थाना एत्मादपुर, बरहन, खंदौली के मामलों की सुनवाई कलेक्ट्रेट स्थित सहायक पुलिस आयुक्त लोहामंडी के न्यायालय में की जाएगी। 26 दिसंबर से सुनवाई नियत स्थान पर होगी। 

एसीपी कोर्ट का नाम, पीठासीन अधिकारी, कार्यक्षेत्र, न्यायालय का स्थान, सुनवाई का दिन, समय, शक्तियां, लिंक अधिकारी
- एसीपी हरीपर्वत - एसीपी हरीपर्वत - सर्किल कोतवाली (थाना कोतवाली, एमएम गेट, नाई की मंडी) के मामले- पुलिस लाइन - प्रतिदिन - शाम चार बजे से - एसीपी सदर
- एसीपी लोहामंडी - एसीपी लोहामंडी - सर्किल हरीपर्वत (थाना हरीपर्वत, कमला नगर, सिकंदरा)- कलक्ट्रेट - प्रतिदिन - शाम चार बजे से - एसीपी छत्ता
- एसीपी छत्ता - एसीपी छत्ता - सर्किल सदर व ताज सुरक्षा (थाना सदर, रकाबगंज, ताजगंज, सर्किल ताज सुरक्षा के थाना महिला, न्यू आगरा, ताज सुरक्षा, पर्यटन) - कलक्ट्रेट परिसर - प्रतिदिन - शाम चार बजे से - एसीपी हरीपर्वत।
- एसीपी सदर - एसीपी सदर - सर्किल लोहामंडी व छत्ता (थाना लोहामंडी, शाहगंज, जगदीशपुरा व छत्ता सर्किल के थाना छत्ता, मंटोला) - पुलिस लाइन- प्रतिदिन - चार बजे से - लिंक अधिकारी एसीपी ताज सुरक्षा।
- एसीपी ताज सुरक्षा - एसीपी ताज सुरक्षा - तहसील किरावली जाकर अछनेरा (थाना अछनेरा, मलपुरा, फतेहपुर सीकरी, किरावली प्रस्तावित) - तहसील किरावली स्थित न्यायालय- प्रतिदिन - चार बज से - एसीपी सैंया 
- एसीपी फतेहाबाद - एसीपी फतेहाबाद - सर्किल फतेहाबाद मुख्यालय पर ही मौजूद रहकर सर्किल पिनाहट (थाना पिनाहट, बसई अरेला, मंसुखपुरा, पिढ़ौरा) - न्यायालय तहसील फतेहाबाद - प्रतिदिन - चार बजे से - एसीपी बासौनी
- एसीपी बाह - एसीपी बाह - बाह सर्किल (बासौनी के थाना बासौनी, खेरा राठौर, निबोहरा)- प्रतिदिन - शाम चार बजे से - एसीपी पिनाहट
- एसीपी बाह - एसीपी बासौनी - बाह सर्किल (थाना बाह, जैतपुर, चित्राहाट) - न्यायालय तहसील बाह परिसर - प्रतिदिन - दोपहर दो बजे से - एसीपी फतेहाबाद
- एसीपी पिनाहट - एसीपी पिनाहट - सर्किल मुख्यालय पर ही फतेहाबाद सर्किल (थाना फतेहाबाद, शमसाबाद, डौकी, प्रस्तावित बमरौली कटारा) - थाना पिनाहट के नवीन भवन - प्रतिदिन - शाम चार बजे, एसीपी बाह।
- न्यायालय एसीपी एत्मादपुर - एसीपी कोतवाली - तहसील एत्मादपुर में जाकर सर्किल एत्मादपुर (थाना एत्मादपुर, बरहन, खंदौली) - तहसील एत्मादपुर स्थित न्यायालय - प्रतिदिन - दोपहर दो बजे से- एसीपी लोहामंडी।
- एसीपी एत्मादपुर - एसीपी एत्मादपुर - एत्मादपुर सर्किल में ही छत्ता सर्किल (थाना एत्माद्दौला, प्रस्तावित ट्रांस यमुना कालोनी) - तहसील एत्मादपुर स्थित न्यायालय - प्रतिदिन - शाम चार बजे से - एसीपी कोतवाली।
- एसीपी खेरागढ़ - एसीपी खेरागढ़ - खेरागढ़ सर्किल पर ही सर्किल सैंया (थाना सैंया, इरादतनगर, कागारौल) - तहसील खेरागढ़ स्थित न्यायालय, प्रतिदिन - शाम चार बजे से - एसीपी अछनेरा
- एसीपी खेरागढ़ - एसीपी सैंया - खेरागढ़ सर्किल (थाना खेरागढ़, बसई जगनेर, जगनेर ) - तहसील खेरागढ़ स्थित न्यायालय, प्रतिदिन - दोपहर दो बजे से - एसीपी अछनेरा।

(सभी एसीपी के कार्यक्षेत्र में द.प्र.सं. के अध्याय 08 की धारा 107 से 124 और 151 (शांति भंग) के मामले आएंगे।)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed