फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   acid attacked on woman in mathura

मथुरा: सरेराह अधिवक्ता की पत्नी पर तेजाब से हमला, पड़ोसी रिश्तेदारों पर लगाया आरोप

Wed, 05 Aug 2020 12:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Aug 2020 12:46 AM IST
सार

  • पड़ोसी रिश्तेदारों पर लगाया तेजाब डालने का आरोप
  • नाली को लेकर चल रहा है दोनों पक्षों में विवाद

विज्ञापन
acid attacked on woman in mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह दुकान पर सामान लेने जा रही अधिवक्ता की पत्नी पर तीन युवकों ने तेजाब डाल दिया। इससे वो झुलस गई। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित महिला ने पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार युवकों पर तेजाब से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


क्षेत्र की कॉलोनी आनंदपुरी में रहने वाले अधिवक्ता मदनपाल सिंह की पत्नी तारावती अपनी बेटी के साथ घर पर मौजूद थीं। अधिवक्ता कचहरी गए थे तथा बेटा विक्रम भी घर पर नहीं था। अधिवक्ता के अनुसार सुबह करीब 11 बजे तारावती नजदीक की दुकान पर सामान लेने गई थीं। इसी दौरान पड़ोसी तीन युवकों ने मिलकर तारावती पर तेजाब डाल दिया। 
विज्ञापन



तारावती के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़कर वहां आ गए। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची  पुलिस ने तारावती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अधिवक्ता ने बताया कि जिन लोगों ने तेजाब डाला है, वो पड़ोस में ही रहते हैं। आरोपी पीड़ित रिश्तेदार भी हैं। सूचना मिलने पर एसएसपी गौरव ग्रोवर जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़िता से बातचीत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सक से जानने का प्रयास कर रहे हैं कि चेहरे पर किस प्रकार का तेजाब डाला गया है। दोनों पक्षों में पहले भी नाली के विवाद में मारपीट हो चुकी है। दोनों तरफ से चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है । तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।  

सीसीटीवी फुटेज में कुछ भी नहीं

पुलिस ने गली के तीन सीसीटीवी को देखने  के लिए करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत की लेकिन सीसीटीवी फुटेज में कुछ नहीं मिला। मौके पर पहुंचे सीओ रिफाइनरी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ नहीं मिला है। वो घटना की सच्चाई जानने का प्रयास कर रहे हैं। 

संकरी गली में हुई है घटना

जिस गली में घटना हुई है वह गली बहुत संकरी है। आम रास्ता नहीं है। यह दो गलियों को जोड़ने वाला शॉर्टकट मार्ग है। महिला तारावती ने इसी गली की घटना बताई है। दूसरी गली की महिलाओं ने बताया कि  जैसे ही उन्होंने महिला की चीखने की आवाज सुनी वह दौड़कर गईं।

पहले भी हो चुकी है मारपीट

अधिवक्ता मदनपाल सिंह ने बताया कि गत नौ  मई को भी उनके तथा उनके  बेटे के साथ मारपीट हुई थी। मारपीट का कारण नाली  आदि का झगड़ा था। इसमें पुलिस ने कुछ नहीं किया। जबकि पुलिस ने बताया कि इसमें चार्जशीट लग चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed