फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Acid attack on young man before his marriage in firozabad

आज जानी है बारात, शादी से पहले युवक पर तेजाब से हमला

Mon, 25 Jun 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 25 Jun 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
Acid attack on young man before his marriage in firozabad
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले के गांव चमरौली में बारात जाने से दो दिन पहले युवक पर तेजाब फेंक दिया गया। तेजाब से झुलसे युवक ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए। शोर सुनकर पहुंचे परिजन उपचार को प्राइवेट अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन


इस मामले में गांव के निवासी हरेंद्र व तीन अन्य के खिलाफ थाना पुलिस को ही तहरीर दी है। घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं आ सका है।
विज्ञापन

  
थाना मक्खनपुर के गांव चमरौली निवासी ब्रजेश कुमार उर्फ बाजा की बारात 25 जून को थाना सिरसागंज के ग्राम अकबरपुर सराय जानी है। शादी की तैयारियां चल रहीं थी। शनिवार रात्रि घर के प्लाट पर सो रहा था। इसी दौरान उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजाब के गिरते ही वो छटपटाकर शोच मचाते हुए जागा तो देखा कि आरोपी मौके से भाग रहे थे। पीड़ित ब्रजेश ने काफी शोर मचाया। शोरगुल को सुनकर परिजन भी पहुंच गए। बेटे को तेजाब से जला देखकर उनके होश उड़ गए। 

वो तत्काल ही उपचार के लिए फिरोजाबाद लाए और यहां से आगरा ले गए। इस मामले में ब्रजेश के परिजनों ने थाना मक्खनपुर में गांव के निवासी हरेंद्र पुत्र श्याम वीर व तीन अज्ञात के खिलाफ को तहरीर दी है।

एसएचओ सुजात हुसैन ने कहा कि युवक पर तेजाब फेंके जाने के मामले में परिजनों की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद ताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed