फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Acid Attack On Woman In Pachokhara Police Station Area

फिरोजाबादः खेत से घर जा रही महिला पर तेजाब फेंका, गंभीर

Mon, 02 Nov 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 02 Nov 2020 12:08 AM IST
सार

नगला दया निवासी रूबी पत्नी अमर सिंह अपनी सास सरोज के साथ खेत पर पानी लगा रही थी। रात करीब पौने 10 बजे पानी लगाने के बाद सास सरोज खेत पर रुक गई थीं। रात होने के कारण रूबी घर आ रही थी। खेत से कुछ दूरी पर ही रूबी पहुंची थी तभी उसके चीखने की आवाज आई तो खेत पर काम कर रही सरोज रूबी की तरफ दौड़ी। 

विज्ञापन
Acid Attack On Woman In Pachokhara Police Station Area
महिला पर हुए तेजाब हमले के बाद अस्पताल में परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जनपद के पचोखरा थाना क्षेत्र के नगला दया में खेत से घर पर जा रही महिला पर अज्ञात लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल लाया गया है। महिला का मेडिकल करने वाले चिकित्सक का कहना है कि ज्वलनशील पदार्थ तेजाब है। 
विज्ञापन



नगला दया निवासी रूबी पत्नी अमर सिंह अपनी सास सरोज के साथ खेत पर पानी लगा रही थी। रात करीब पौने 10 बजे पानी लगाने के बाद सास सरोज खेत पर रुक गई थीं। रात होने के कारण रूबी घर आ रही थी। खेत से कुछ दूरी पर ही रूबी पहुंची थी तभी उसके चीखने की आवाज आई तो खेत पर काम कर रही सरोज रूबी की तरफ दौड़ी। 
विज्ञापन


सरोज का कहना है कि रूबी दर्द से छटपटा रही थी। सरोज का कहना है कि रूबी के ऊपर तीन लोगों ने कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंका  है। आरोप है उसके ऊपर तेजाब फेंका है। इस ज्वलनशील पदार्थ को फेंक कर लोग भाग गए। आसपास खेत पर काम कर रहे ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, पुलिस रूबी को जिला अस्पताल लेकर आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रेमिका बना रही थी खाना तभी पहुंचा प्रेमी, जासूसी करते पत्नी भी पहुंच गई घर, फिर हुआ कुछ ऐसा...

महिला का डॉक्टरी परीक्षण करने वाले चिकित्सक आरपी सिंह का कहना है कि महिला के ऊपर तेजाब फेंका गया है, जिससे महिला झुलस गई है। पचोखरा के थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि महिला का पति, जेठ और भाई गांव की ही एक युवती पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने के आरोप में इस समय जेल में है। महिला पर कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया है इसकी जांच की जा रही है। इस संबंध में अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed