{"_id":"5aa0db064f1c1bbb218b6ab0","slug":"acid-attack-fighter-selected-for-nari-shakti-award","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Women's day: एसिड अटैक फाइटर रूपा का नारी शक्ति पुरस्कार के लिए चयन, इस फिल्म में की है एक्टिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Women's day: एसिड अटैक फाइटर रूपा का नारी शक्ति पुरस्कार के लिए चयन, इस फिल्म में की है एक्टिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
एसिड अटैक फाइटर रूपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में एसिड अटैक पीड़िताओं के पुनर्वास के लिए शहर में चल रहे शीरोज हैंगआउट कैफे से जुड़ी रूपा को भारत सरकार की ओर से विश्व महिला दिवस के मौके पर नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मान के लिए चुना गया है।
रूपा ने यह उपलब्धि हासिल कर समाज में महिला सशक्तिकरण के लिए सच्ची मिसाल पेश की है। मुजफ्फरनगर निवासी रूपा पर 2008 में उनकी सौतली मां ने जमीन हड़पने के लिए तेजाब से हमला कर चेहरा जला दिया था।
उस वक्त वह मात्र 14 साल की थी। आठवीं तक पढ़ाई करने वाली रूपा बताती हैं कि उन्हें बचपन से फैशन डिजायनिंग का शौक था। हमले के बाद 2013 में उन्होंने फरीदाबाद के एक इंस्ट्टीयूट फैशन डिजायनिंग का कोर्स किया।

इसके बाद वह 2014 में बने छांव फाउंडेशन के शीरोज हैंगआउट कैफे से जुड़ गईं। उन्होंने 2014 में आई बॉलीवुड फिल्म हैदर के प्रमोशन के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन कर चुकी हैं।
साथ ही वे फिल्म अकीरा में अभिनय भी कर चुकी हैं। रूपा ने बताया कि वह इस पुरस्कार के लिए चयनित होने पर काफी खुश हैं। किसी भी महिला को समाज में हमेशा सिर उठाकर जीना चाहिए।
साथ ही वे फिल्म अकीरा में अभिनय भी कर चुकी हैं। रूपा ने बताया कि वह इस पुरस्कार के लिए चयनित होने पर काफी खुश हैं। किसी भी महिला को समाज में हमेशा सिर उठाकर जीना चाहिए।