फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Achhnera Nagar Palika Installed Solar Powered Plant To Make Compost From Waste Of Uttar Pradesh First

व्यवस्था: अछनेरा में सौर ऊर्जा के प्लांट से बनेगी कचरे से खाद, 17 को होगा लोकार्पण, यूपी में पहले प्लांट का दावा

Thu, 14 Oct 2021 11:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 14 Oct 2021 11:12 AM IST
सार

पांच साल के रखरखाव शुल्क सहित 1.70 करोड़ लागत से लगाए गए इस प्लांट से किसानों के लिए उपयोगी खाद बनाई जा सकेगी। साथ सौर ऊर्जा पर आधारित सयंत्र की मदद से कचरे से प्लास्टिक, कंकड़, गिट्टी, रिकवरी मैटेरियल आदि को अलग करके बिक्री की जाएगी, जिससे पालिका की आय में इजाफा होगा।

विज्ञापन
Achhnera Nagar Palika Installed Solar Powered Plant To Make Compost From Waste Of Uttar Pradesh First
आगरा: सोलर प्लांट की जानकारी देते पालिका अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जनपद में अछनेरा नगला पालिका ने कचरे से खाद बनाने के सौर ऊर्जा संचालित प्लांट को लगाया है, जो पूरे प्रदेश में पहला प्लांट है। 17 अक्तूबर को सौर ऊर्जा संचालित कचरा निस्तारण प्लांट का लोकार्पण किया जाएगा। पांच मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण इस प्लांट के जरिए किया जा सकेगा।

विज्ञापन

नगर पालिका अछनेरा के अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने बताया कि अछनेरा में सात हेक्टेयर जमीन पर यह प्लांट लगाया गया है, जहां पूरी तरह से सौर ऊर्जा का इस्तेमाल कर कचरे का निस्तारण किया जाएगा। 17 अक्तूबर को भाजपा सह संगठन मंत्री कर्मवीर और ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी इसका उद्घाटन करेंगे। पांच साल के रखरखाव शुल्क सहित 1.70 करोड़ लागत से लगाए गए इस प्लांट से किसानों के लिए उपयोगी खाद बनाई जा सकेगी। साथ सौर ऊर्जा पर आधारित सयंत्र की मदद से कचरे से प्लास्टिक, कंकड़, गिट्टी, रिकवरी मैटेरियल आदि को अलग करके बिक्री की जाएगी, जिससे पालिका की आय में इजाफा होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अछनेरा में स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ प्लांट लगवाया है, जिसमें केवल 5 रुपये में 20 लीटर का पानी का जार दिया जा रहा है। वार्ता के दौरान मनोज गुप्ता, कोमल सिंह सिकरवार, बृजमोहन अग्रवाल, मनीष सिंघल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केबीसी-13: गलत उत्तर से 3.20 लाख रुपये ही जीत सके अनुज अग्रवाल, बोले- मां का सपना किया साकार
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed