{"_id":"606b5d49cb17df5f15790b65","slug":"achar-sanhinta-case-file-in-agra-six-candidates-include-bjp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: आगरा में आचार संहिता उल्लंघन पर भाजपा प्रत्याशी पति समेत 6 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: आगरा में आचार संहिता उल्लंघन पर भाजपा प्रत्याशी पति समेत 6 पर केस दर्ज
Tue, 06 Apr 2021 12:26 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में पंचायत चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन पर पहला मुकदमा दर्ज किया गया। वार्ड संख्या पांच से जिला पंचायत सदस्य पद की भाजपा प्रत्याशी हेमलता चौहान के समर्थन में बिना अनुमति जनसभा करने पर उनके पति पति बब्बू चौहान समेत छह लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। उन पर कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। आरोप है कि जनसभा में कोई भी मास्क नहीं लगाए हुए थे।
एसओ खंदौली अरविंद कुुुमार निर्वाल ने बताया कि सोमवार को नगला जालिम के समीप वार्ड संख्या 5 से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी हेमलता चौहान के समर्थन में उनके पति बब्बू चौहान निवासी वास रिसाल अपने समर्थकों के साथ जनसभा कर रहे थे।
सभा में किसी ने मास्क भी नहीं लगाया था। जनसभा की अनुमति भी उनके पास नहीं थी। इस पर सिपाही गुलशन की तहरीर पर बब्बू चौहान, शीतल सिंह, संजय जैन, यतेंद्र, गोपाल, राजेश और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता और कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।

मनिया गांव में दो उम्मीदवारों के समर्थक भिड़े, मारपीट
गांव मनिया में रविवार को प्रधान पद के दो उम्मीदवारों के समर्थकों में मारपीट हो गई लाठी-डंडे के हमले और पथराव से गांव में हड़कंप मच गया। घबराए लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बवाल देख लाउडस्पीकर से चेतावनी दी, तो हमलावर भाग निकले। मौके से पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा। मामले में दोनों पक्ष के 22 लोग नामजद किए गए हैं।
थानाध्यक्ष मलपुरा ने बताया कि गांव के बृजकिशोर और लोकेंद्र प्रधान पद का चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया है। बुधवार को इन्हीं दोनों के कुछ समर्थकों में कहासुनी और मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ के अन्य लोग भी लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे से भिड़ गए। मारपीट के साथ पथराव भी हुआ। इससे गांव में अफरातफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांति प्रसाद और मनीराम को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखते ही अन्य लोग भाग निकले। एसओ के मुताबिक दोनों तरफ के 22 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं झगड़े के बाद पुलिस को तलाशी के दौरान एक बैग से देसी शराब के 24 क्वार्टर और दो बोतल शराब की भी मिली। एसओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।