फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused who was selling accounts to cybercriminals has been arrested.

Agra News: 10 हजार में बेचा था साइबर ठग को बैंक खाता, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

Mon, 19 Jan 2026 11:40 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 19 Jan 2026 11:40 PM IST
सार

पुलिस ने मेरठ के इस्लामाबाद गली नंबर एक के मोहल्ला चार दीवारी निवासी काशिफ को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जावेद के कहने पर रुपयों के लालच में पिता आसिफ की फर्म के नाम से चालू खाता खुलवाया था।

विज्ञापन
accused who was selling accounts to cybercriminals has been arrested.
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आईपीओ स्टॉक में निवेश का लालच देकर ठगी के मामले में एक वांछित को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने साइबर ठगी करने वालों को अपना बैंक खाता 10 हजार रुपये में बेचा था। उसका एक साथी पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन


शास्त्रीपुरम निवासी विनय शर्मा ने 3 अक्तूबर को साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि वाट्सएप पर अंजान नंबर से आईपीओ स्टॉक में निवेश करने पर मुनाफे का लालच दिया गया। एक वाट्सएप ग्रुप से जोड़कर विभिन्न कंपनियों में निवेश करने के लिए कहा गया। एक अंजान लिंक भेज कर एप डाउनलोड कराया। इसके बाद अलग अलग खातों में 18.5 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। जब उन्होंने रकम निकालनी चाही तो पहले खाता फ्रीज होने की जानकारी देकर और रुपये निवेश करने को कहा गया। 
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें ग्रुप से हटाकर संपर्क खत्म कर दिए। पुलिस ने मेरठ के इस्लामाबाद गली नं. एक के मोहल्ला चार दीवारी थाना लिसाड़ी गेट निवासी काशिफ को गिरफ्तार किया है। उसके साथी जावेद को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जावेद के कहने पर रुपयों के लालच में पिता आसिफ की फर्म के नाम से चालू खाता खुलवाया था। रजिस्टर्ड सिम और खाते की किट 10 हजार रुपये लेकर जावेद को दी थी। इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed