फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused threatening witness in robbery case, case registered

Agra News: डकैती के मामले में गवाह को धमका रहे आरोपी, केस दर्ज

Tue, 18 Feb 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 18 Feb 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Accused threatening witness in robbery case, case registered
सांकेतिक
मैनपुरी। डकैती के एक मामले में गवाहों को पैरवी न करने और समझौता करने के लिए धमकाया गया। पीड़ित इतना डर गया कि उसने परिजन को भी कुछ नहीं बताया। गवाही की तारीख पास आने पर भाई को जानकारी दी। जिसके बाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिश्राना निवासी अजय सोलंकी ने बताया कि वर्ष 2016 में हुई एक डकैती के मामले में मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। गवाही के लिए इसमें 21 फरवरी की तारीख दी गई है। मुख्य आरोपी सुभाष सक्सेना निवासी मोहल्ला मिश्राना हैं। एक दिसंबर 2024 की शाम को सुभाष अपने पुत्र मयंक सक्सेना, भाई शरद सक्सेना के साथ उनके भाई संजय सोलंकी दुकान पर आए। सुभाष ने भाई को धमकी दी। कहा कि अदालत में अगर तारीख पर तुम और तुम्हारा भाई अगर गवाही देगा तो हमें जेल जाना पड़ेगा। समझौता कर लो, नहीं तो तुम सब को मार देगा। धमकी के बाद भाई इस कदर डर गए कि किसी को कुछ नहीं बताया। 15 फरवरी जब उन्होंने भाई से वकील के पास चलने की बात कही तो धमकी के बारे में बताया। दुकान में घुसकर धमकाने का सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास है। अगर उनके व भाई के साथ कोई घटना होती है तो उक्त लोग ही जिम्मेदार होंगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed