{"_id":"6669e010394432742d0c6d62","slug":"accused-threatening-to-kill-after-grabbing-money-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-118935-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रुपये हड़पने के बाद जान से मारने की धमकी दे रहे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रुपये हड़पने के बाद जान से मारने की धमकी दे रहे आरोपी
Wed, 12 Jun 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। नगला कवर निवासी एक युवक से धोखाधड़ी कर नामजद ने रुपये ले लिए। एक साल से अधिक का समय बीतने के बाद भी आज कल कहकर टकराता आ रहा है। कुछ दिन पहले रुपये वापस मांगे तो आरोपी व गारंटी लेने वाले साथी ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के नगला कवर निवासी शमशाद हुसैन प्लंबर का कार्य कर जीवन यापन करता है। करीब एक वर्ष पूर्व आवास विकास काॅलोनी निवासी गौरव चौहान के घर पर काम किया था। तभी से अच्छी जान पहचान हो गई थी। इस बीच गौरव ने उस से कहा कि उनका रिश्तेदार विश्व स्वरूप सिंह निवासी उमराव सिंह का पुरा जिला भिंड को रुपयों की आवश्यकता है। गौरव ने रुपये वापस दिलाने की गारंटी ली। इसके बाद एक अक्तूबर 2022 को 50 हजार रुपये विश्व स्वरूप को दिए थे। 15 अक्तूबर 2022 को 21700 रुपये फिर से दिला दिए।
इसके बाद से ही लगातार रुपये वापस करने को लेकर नामजद टाल मटोल करते रहे। 17 सितंबर 2023 को वह गौरव के घर गया तो वहां विश्व स्वरूप भी मिल गया। जब रुपये वापस करने के लिए कहा तो दोनों आग बबूला हो गए। गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाली में शिकायत दर्ज न होने के बाद न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।