फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of theft arrested in police encounter in agra

आगरा: पुलिस अभिरक्षा से फरार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sat, 15 Jan 2022 10:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Jan 2022 10:02 AM IST
सार

मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त रामू सक्सेना बीते दिनों पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में थी। शनिवार तड़के मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया गया 

विज्ञापन
Accused of theft arrested in police encounter in agra
घटनास्थल पर पड़ी बदमाश की बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की थाना सिकंदरा पुलिस ने शनिवार तड़के अभिरक्षा से फरार बदमाश रामू सक्सेना को रुनकता पुल पर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के घेरने पर बदमाश ने गोली चलाईं, जिस पर पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें वो पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से तमंचा और बाइक बरामद की गई है।

विज्ञापन

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि नौ जनवरी को जिला अस्पताल से पुलिस की अभिरक्षा से शांतिपुरम कालोनी, बोदला निवासी रामू सक्सेना फरार हो गया था। इस संबंध में थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

शनिवार तड़के उसे रुनकता-मांगरौल मार्ग पर घेर लिया गया। वह पुलिस पर फायर करने लगा। पुलिस ने जवाब में फायरिंग की, जिसमें वो गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि रामू फरारी के बाद दाऊजी चला गया था। अब वापस घर से सामान लेकर कहीं भागने की फिराक में था। उसे पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में चोरी के दौरान पकड़ा गया था
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि नौ जनवरी को रामू गांव चुचैना में एक घर में चोरी करने के इरादे से घुस गया था। मगर, टिनशेड टूटने पर गृहस्वामी जाग गए थे। इस पर उसको पकड़ लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लेकर गई थी।

उसके साथ दो पुलिसकर्मी थे। एक पुलिसकर्मी पर्चा बनवा रहा था, जबकि दूसरा रामू को पकड़कर खड़ा था। तभी आरोपी सिपाही को धक्का देकर भाग निकला था। सिपाहियों ने उसका पीछा किया, लेकिन हाथ नहीं आया। इस पर थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

अपराधियों के पैरों में लग रही गोली
तत्कालीन एसएसपी मुनिराज जी. के कार्यकाल में पांच बदमाश मुठभेड़ में ढेर हुए थे। इनमें गोल्ड लोन कंपनी के दो लुटेरे से लेकर अपहरण का आरोपी तक शामिल था। अब भी पुलिस अपराधियों की धरपकड़ कर रही है। मगर, पुलिस का निशाना बदमाशों के पैरों में लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed