फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of taking money in the name of delivery

प्रसव के नाम पर रुपये लेने का आरोप

Sun, 25 Sep 2022 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:03 AM IST
सार

सुल्तानगंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम नाका निवासी अखिलेश कुमार ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि 13 अगस्त को उसने अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी सुल्तानगंज पर भर्ती कराया। पीड़ित युवक के चाचा श्याम सुंदर ने बताया कि एक वर्ष पूर्व नाका निवासी महिला की स्टाफ नर्स की लापरवाही से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Accused of taking money in the name of delivery

विस्तार

मैनपुरी।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज पर प्रसव के नाम पर रुपये लेेने की डीएम से शिकायत की गई है। सीएमओ ने जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सुल्तानगंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम नाका निवासी अखिलेश कुमार ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि 13 अगस्त को उसने अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी सुल्तानगंज पर भर्ती कराया। जहां दो स्टाफ नर्स ने प्रसव कराने पर दो हजार रुपये मांगे। नहीं देने पर अभद्रता की और प्रसव के बाद 14 सौ रुपये ले लिए।

पीड़ित युवक के चाचा श्याम सुंदर ने बताया कि एक वर्ष पूर्व नाका निवासी महिला की स्टाफ नर्स की लापरवाही से मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद स्टाफ नर्स की जांच भी हुई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उसने डीएम से कार्रवाई कराने की मांग की है। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह का कहना है कि सभी सरकारी अस्पतालों में प्रसव निशुल्क होते हैं। सुल्तानगंज में प्रसव के नाम पर स्टाफ नर्सों द्वारा रुपये लेने की शिकायत मिली है। जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed