फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of raping on pretext of marriage by befriending on Facebook arrested in Agra

फेसबुक पर लव, सेक्स और धोखा: घर वालों से मिलाया, बोला- हम पति-पत्नी बन गए, दुष्कर्म किया, सुबह घर से भगा दिया

Wed, 12 Apr 2023 04:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Apr 2023 04:01 PM IST
सार

युवक ने फेसबुक पर युवती से लव किया। फिर आगरा बुलाया और एक फ्लैट में घर वालों से भी मिलाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह शादी से मना कर दिया और गाली-गलौज करते हुए घर से भगा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

विज्ञापन
Accused of raping on pretext of marriage by befriending on Facebook arrested in Agra
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में युवक ने फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती की। उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद फ्लैट में मिलने के बहाने बुलाया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। अब वह शादी से इंकार कर रहा है। इस पर पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

दोनों फोन पर बातचीत करने लगे

मामला ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र का है। यहां हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली एक युवती पहुंची। उसने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि अप्रैल 2017 में फेसबुक के माध्यम से फर्रुखाबाद निवासी करण सैनी से उसकी दोस्ती हुई। इसके बाद बातें बढ़ी तो दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। उसने करण को अपनी मां से भी मिलवाया। करण के शादी करने की बात कहने पर वह तैयार हो गईं।

विज्ञापन

अब शादी से कर रहा इंकार

बताया कि एक दिन करण के परिवार ने उसे मिलने के लिए आगरा बुलाया। कालिंदी विहार स्थित फ्लैट में ले गए। करण ने उससे कहा कि वह उसकी पत्नी हो गई है। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाए। अगले दिन करण के माता-पिता वापस घर चले गए। मगर, उसका भाई गाली-गलौज करने लगा। उसने शादी से भी इंकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीती 23 मार्च को परिवार के खिलाफ दुष्कर्म, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी आनंद प्रकाश ने बताया कि मामले में आरोपी करण सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया। विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed