फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of Murder in Agra Sent to Jail

UP: पत्नी ने पकड़ा हाथ और पति ने किए ताबड़तोड़ चाकू से वार, बीच सड़क की थी हलवाई की हत्या; जेल भेजा आरोपी

Sun, 29 Mar 2026 01:38 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 29 Mar 2026 01:38 PM IST
सार

आगरा में हलवाई की बीच सड़क पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि घटना में आरोपी की पत्नी भी शामिल थी। 

विज्ञापन
Accused of Murder in Agra Sent to Jail
न्यू आगरा थाने में गणेश वर्मा की मौत के बाद पड़ोसियों से बात करते पुलिस कर्मी। गणेश की फाइल फोट

विस्तार

आगरा में कमरे में आने से मना करने पर हलवाई की चाकू मार हत्या के आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू को पुलिस ने पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। वहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मृतक के परिजन ने पुलिस पर आरोपी की पत्नी के हत्या में शामिल हाेने के बाद भी नामजद नहीं करने के आरोप लगाए हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी गणेश वर्मा (40) कई वर्षों से नगला पदी स्थित खलील वाली दरगाह के पास प्रमोद के मकान में किराए पर रह रहे थे। उनकी पत्नी कई वर्ष पहले छोड़कर चली गई थी। वह 14 वर्ष की बेटी तमन्ना के साथ रहते थे। हलवाई का काम कर परिवार का पालन करते थे। मकान में ही दूसरे कमरे में किराए पर रहने वाले जीतू उर्फ जितेंद्र आए दिन गणेश के कमरे में आ जाता था। बेटी का हवाला देकर शुक्रवार को गणेश ने जीतू को कमरे में आने से मना किया था। 
विज्ञापन


बेटी तमन्ना ने बताया कि पिता के मना करने जीतू अभद्रता करने लगा। गुस्से में पिता उसकी शिकायत पुलिस से करने के लिए निकले। इतने में जीतू और उसकी पत्नी राधा पीछे से सड़क पर आ गए। राधा ने पिता का हाथ पकड़ा और जीतू ने ताबड़तोड़ पेट में चाकू मारना शुरू कर दिया। पिता वहीं गिर पड़े तो आस-पड़ोस के लोग उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन के सपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के जीजा मध्यप्रदेश के शिवपुरी निवासी दिनेश ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी जितेंद्र की पत्नी राधा को प्राथमिकी में नामजद नहीं किया है। वरिष्ठ अधिकारियों और न्यायालय के सामने यह बात रखेंगे। वहीं मामले में थाना अध्यक्ष न्यू आगरा ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शी मृतक की बेटी ने जितेंद्र पर आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। अन्य ने भी महिला के घटना में शामिल नहीं होने के बयान दिए हैं। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने उसे जेल भेजा गया है।


रिश्तेदार करेंगे बेटी की परवरिश
गणेश की मौत के बाद नाैवीं में पढ़ रही बेटी तमन्ना अनाथ हो गई। किराए के मकान में भी अब वह नहीं रह सकती थी। आजीविका का भी कोई सहारा नहीं था। फूफा दिनेश ने बताया कि बेटी को वह अपने साथ शिवपुरी ले जा रहे हैं। अब बेटी उनके साथ रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करेगी। वहीं घटना के बाद से तमन्ना गुमसुम हो गई है। वह किसी से बात नहीं कर रही है। थोड़ी -थोड़ी देर में पिता को याद कर रो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed