{"_id":"637f3485b0329108826139a0","slug":"accused-of-molestation-entered-the-house-and-beat-the-school-girl-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: शोहदे ने छात्रा का स्कूल जाना किया मुहाल, शिकायत पर घर में घुसकर पीटा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: शोहदे ने छात्रा का स्कूल जाना किया मुहाल, शिकायत पर घर में घुसकर पीटा, मुकदमा दर्ज
Thu, 24 Nov 2022 02:38 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 24 Nov 2022 02:38 PM IST
सार
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में एक शोहदे ने घर में घुसकर छात्रा और उसके परिजनों को पीटा। आरोपी कई दिनों से छात्रा को परेशान कर रहा था। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
थाना एत्माद्दौला में दर्ज हुआ मुकदमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में एक मोहल्ले के युवक ने छात्रा का स्कूल जाना मुहाल कर दिया। आए दिन छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने परिजन को जानकारी दी। शिकायत करने पर बुधवार को शोहदे ने अपने घरवालों के साथ पहुंचकर छात्रा और उसके परिजनों को पीटा। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शोहदे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एत्माद्दौला क्षेत्र के यमुनापार इलाके में छात्रा अपने नाना के घर के पास रहती है। छात्रा का आरोप है कि आरोपी युवक का नाम ऋषि है वह उसे परेशान करता है। 17 नवंबर को उसने घर आकर मारपीट और गाली-गलौज की। पीड़िता के नाना मौके पर आ गए तो वो वहां से भाग गया। 19 नवंबर को शोहदे ने स्कूल से लौटते वक्त भी उसे पकड़ लिया और मारपीट कर दी।
विज्ञापन
उसने अपनी सहेली के घर में घुसकर जान बचाई। बुधवार को आरोपी अपनी मां के साथ घर आ धमका। उसने मां, नाना और मौसी को पीटा। चीखपुकार होने पर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। पीड़िता की शिकायत पर थाना थाना एत्माद्दौला पुलिस ने युवक और उसकी मां के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन