फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused of misconduct surrendered in court after the reward declared in mathura

विदेशी महिला से दुष्कर्म: एक आरोपी सिपाही ने किया आत्मसमर्पण, दूसरा अभी भी फरार

Wed, 18 Sep 2019 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
accused of misconduct surrendered in court after the reward declared in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
मथुरा के एक होटल में विदेशी महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी पुलिसकर्मियों में से एक आकाश पवार ने मंगलवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। जबकि उसका साथी धर्मेंद्र गिरि अभी भी फरार है। मथुरा पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


पीड़िता ने दोनों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया। एसएसपी ने दोनों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इनाम घोषित होने के अगले ही दिन आकाश पवार ने सरेंडर कर दिया। 
विज्ञापन


कोतवाली में जो मुकदमा दर्ज हुआ है उसके अनुसार पांच महीने पहले विदेशी महिला वीजा अवधि बढ़वाने के लिए लखनऊ जा रही थी। आगरा फोर्ट जीआरपी के सिपाही धर्मेंद्र गिरि से उसकी मुलाकात हो गई। सिपाही महिला को वीजा अवधि बढ़वाने के लिए लखनऊ ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही ने उसका वीडियो भी बनाया था। इसके बाद धर्मेंद्र गिरि उसे मथुरा ले आया। यहां एक होटल में धर्मेद्र और उसके साथी आकाश पंवार ने दुष्कर्म किया। धर्मेंद्र गिरि आगरा फोर्ट जीआरपी में, जबकि आकाश पंवार इंटेलिजेंस ब्यूरो में तैनात था। धर्मेंद्र गिरि अभी फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed