फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of kidnapping and raping a teenage girl arrested

Agra News: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Nov 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 03 Nov 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping and raping a teenage girl arrested
घिरोर। एक किशोरी को अगवा कर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपी न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की नाबालिग पुत्री कुछ दिन पूर्व लापता हो गई थी। तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं लगा तो पिता ने थाने में क्षेत्रपाल निवासी बादशाहपुर के खिलाफ पुत्री को अगवा कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। कुछ दिन तलाश के बाद पीड़िता को ढूंढने के बाद पुलिस ने मेडिकल आदि की कार्रवाई की। पीड़िता के न्यायालय में दिए गए बयान के आधार पर आरोपी क्षेत्रपाल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म की धारा बढ़ाई थी। शुक्रवार को पुलिस ने एक सूचना पर खारजा बंबा के पास से आरोपी क्षेत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर उस से पूछताछ की गई। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed