फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of kidnapping and raping a minor arrested

Agra News: नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Jul 2023 04:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 14 Jul 2023 04:54 PM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping and raping a minor arrested
नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

एलाऊ क्षेत्र में हुई थी घटना, आरोपी को भेजा गया जेल

संवाद न्यूज एजेंसी



मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र निवासी नाबालिग को अगवा कर ले जाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने किशोरी को ले जाने का अपराध कबूल किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है।


एलाऊ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी कुछ दिन पूर्व घर से लापता हो गई थी। इसके बाद परिजन ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इस बीच पता चला कि जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव समागोर निवासी गोविंद सिंह पुत्री को लेकर गया है। इसके बाद पीड़िता के पिता की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इस बीच किशोरी के मिलने के बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए थे। बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढाई गई थी। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह एक सूचना पर थानाध्यक्ष आदित्य खोखर ने तारापुर बंबा पुलिया के पास से आरोपी गोविंद को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed