{"_id":"65d783c7bf8314f4e30f5d24","slug":"accused-of-gang-rape-declared-absconding-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-113177-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी फरार घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी फरार घोषित
Thu, 22 Feb 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 22 Feb 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
बेवर।
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को न्यायालय ने फरार घोषित किया है। बृहस्पतिवार को पुलिस आरोपियों के गांव सकत बेवर पहुंची और मुनादी कराई। आरोपियों के घर पर नोटिस लगाए गए।
गांव सकत बेवर निवासी केशव कठेरिया और विवेक कठेरिया के विरुद्ध वर्ष 2017 में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया था। जमानत के बाद से ही दोनों लापता हो गए। काफी समय से कोर्ट से भी गैर हाजिर हैं। इस पर कोर्ट ने आरोपियों को फरार घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को थाना पुलिस ने गांव सकत बेवर पहुंच कर आरोपियों के घर पर नोटिस लगाए। मुनादी कराते हुए कहा कि आरोपी यदि जल्द ही न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं हुए तो उनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।