फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of fatal attack in parking dispute arrested from Delhi

Agra News: पार्किंग विवाद में जानलेवा हमले का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Tue, 30 Jun 2026 01:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Accused of fatal attack in parking dispute arrested from Delhi
बरौली अहीर। फतेहाबाद सड़क स्थित बुलंद सिटी सोसाइटी में पार्किंग को लेकर भाइयों पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी को थाना एकता पुलिस और नगर जोन सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी रविंद्र सिंह राजपूत को मयूर विहार, पूर्वी दिल्ली से दबोचा। घटना में शामिल तीन आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

एसीपी ताज यतेंद्र कुमार नागर ने बताया कि विगत 16 मई को पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने आरोपी रविंद्र को सोसाइटी में फ्लैट दिलवाया था। इसी की पार्किंग के विवाद में रविंद्र, महावीर और जवाहर ने अपने 7-8 साथियों के साथ मिलकर पीड़ित व उसके भाई पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। वारदात के बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। रविवार को थाना एकता पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिल्ली में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मूल रूप से धौलपुर राजस्थान और हाल निवासी बुलंद सिटी सोसायटी फतेहाबाद सड़क थाना एकता आरोपी रविंद्र राजपूत को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed