फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused of dowry harassment is still away from police Even after month

आगरा: ससुरालवालों ने किया विवाहिता का इस कदर उत्पीड़न, महिला ने दे दी जान; एक माह बाद भी आरोपी पकड़ से दूर

Wed, 07 Oct 2026 07:52 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 07 Oct 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
accused of dowry harassment is still away from police Even after month
Police demo - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना शमसाबाद के ग्राम डबरई में दहेज में 5 लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया गया। परेशान होकर विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत 5 ससुरालीजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन एक महीने बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं। बिचपुरी निवासी बिहारी के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी पिंकी की शादी 26 अप्रैल 2025 को शमसाबाद के ग्राम डबरई निवासी नूतन के साथ की थी। बिहारी का आरोप है कि ससुरालीजन शादी के बाद दहेज में 5 लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी का उत्पीड़न करने लगे, जिससे परेशान होकर पिंकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।  घटना की प्राथमिकी थाना शमसाबाद में 30 अगस्त को पति नूतन, सास, ससुर, ननद, ननदोई के खिलाफ दर्ज कराई थी। एक माह बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। मामले में एसीपी शमसाबाद राजीव रंजन का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगी हैं। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed