फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of attacking friends with the butt of a pistol.

Agra News: दोस्तों पर तमंचा की बट से हमला करने का आरोप

Sun, 21 Jun 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Accused of attacking friends with the butt of a pistol.
फतेहाबाद फोटो।घायल शान मौहम्मद सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती - फोटो : samvad
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव रामगढ़ में दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने आए युवक ने अपने ही दोस्तों पर रंजिश के चलते तमंचे की बट से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिला फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव उमरी निवासी शान मोहम्मद पुत्र अली मोहम्मद ने बताया कि वह शुक्रवार को थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव रामगढ़ निवासी अपने मित्र संदीप की बहन के विवाह समारोह में शामिल होने आया था। शान मोहम्मद के अनुसार, शनिवार शाम करीब चार बजे वह बाइक से घर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान उसके दो परिचित युवक बाइक से वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों युवकों ने तमंचे की बट से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। शान मोहम्मद ने बताया हमला करने वाले युवक थाना निबोहरा क्षेत्र के उसके मित्र हैं। सभी लोग पहले गुरुग्राम में साथ काम करते थे। वहां किसी बात को लेकर हुए विवाद की रंजिश में उस पर हमला किया गया है। प्रभारी निरीक्षक निबोहरा ने बताया कि फिरोजाबाद निवासी युवक के साथ उसके दोस्तों ने मारपीट की गई है। प्रारंभिक जांच में तमंचे की बट से हमला किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। घायल का मेडिकल कराया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed