{"_id":"61b8a794ffdcd818d43dc267","slug":"accused-man-arrested-for-sexual-abusing-six-year-old-girl-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: पिनाहट में छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: पिनाहट में छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Tue, 14 Dec 2021 07:47 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 14 Dec 2021 07:47 PM IST
सार
आगरा के पिनाहट क्षेत्र में छह साल की बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक पर आरोप है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र के एक मोहल्ले की छह वर्षीय बालिका के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी रिश्ते में बालिका का मामा लगता है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चंबल नदी के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
बहाने से बुलाकर ले गया था आरोपी
पीड़ित बालिका की मां ने पुलिस को बताया कि सोमवार को दिन में करीब तीन बजे उसकी छह वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोसी, जो कि रिश्ते में बालिका का मामा लगता है, वह लकड़ियों का गट्ठर उठवाने के बहाने बालिका को बुलाकर खेत पर ले गया और दुष्कर्म किया। रोती हुई बालिका घर पहुंची और युवक की करतूत घरवालों को बताई।
विज्ञापन
इसके बाद बेटी को लेकर महिला थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को चंबल नदी के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पिनाहट प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन