{"_id":"6a4ebdd03ee924bad3053c43","slug":"accused-in-112-crore-fraud-denied-bail-agra-news-c-364-1-sagr1046-131213-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 1.12 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी को नहीं मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 1.12 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी को नहीं मिली जमानत
विज्ञापन
आगरा। चांदी व्यवसायी से 1.12 करोड़ रुपये की ठगी में मामले में मध्य प्रदेश के जिला नरसिंहपुर के गांव गादरवाला निवासी पराग जैसवाल ने अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिला जज संजय कुमार मलिक ने निरस्त करने के आदेश दिए।
थाना साइबर क्राइम में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, चांदी व्यवसायी मनीष गुप्ता की फेसबुक पर राधिका राय के नाम पराग जैसवाल ने दोस्ती की। मैसेंजर पर अपना मोबाइल नंबर भेजकर मैसेज कर चैट और कॉलिंग करना शुरू कर दिया। मनीष को अपने जाल में फंसाकर रकम दोगुनी करने का लालच दिया। फर्जी कंपनियों में निवेश कराकर आरोपी पराग जैसवाल ने अन्य आरोपियों की मदद से 1.12 करोड़ रुपये ठग लिए। 18 अप्रैल, 2026 को पुलिस ने आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया था। संवाद