फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused exempeted, victim punished

दबंग अारोपी को राहत, पीड़ित को सजा

Thu, 26 Feb 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 26 Feb 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन


मलपुरा के गांव में पंचायत ने सुनाया तुगलकी फरमान, जबरन कराया समझौता
हेड : दबंग आरोपी को माफी, पीड़ित परिवार को गांव निकाला


युवती की इज्जत पर हाथ डालने के आरोपी युवक को पंचायत में इसलिए माफी दे दी गई क्योंकि गांव में आरोपी की बिरादरी का दबदबा है। युवती के पिता ने पंचायत के फैसले का विरोध किया तो पंचों ने पीड़ित परिवार को ही गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया। पूरे मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली भी शर्मनाक रही।

मामला थाना मलपुरा की चौकी ककुआ के एक गांव का है। गांव में अल्पसंख्यकों का एक ही परिवार है। सोमवार रात तकरीबन साढ़े 11 बजे एक युवक उनके घर में कूद गया। उसने अकेली सो रही युवती को दबोच लिया और रेप की कोशिश की। युवती के विरोध करने पर उससे मारपीट की। शोर सुनकर घरवाले जागे तो आरोपी धमकी देकर भाग निकला। मंगलवार को युवती के घरवालों ने चौकी ककुआ में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पीड़ित परिवार ने बताया कि दो घंटे बाद दरोगा गांव आया और तहरीर वापस करके राजीनामा करने की सलाह दी।
विज्ञापन


 बुधवार को आरोपी युवक के परिवारीजनों की पहल पर पंचायत हुई। पंचायत में पंचों ने पीड़ित परिवार के लोगों को समझाया कि उनका गांव में अकेला ही परिवार है। अगर पुलिस में जाओगे तो पूरे गांव की बदनामी होगी। गांव की बदनामी होने पर तुम्हें भी बख्शा नहीं जाएगा। भलाई इसी में है कि राजीनामा कर लो। वरना गांव छोड़कर चले जाओ। अगर गांव नहीं छोड़ोगे तो गांव के लोग रहने नहीं देंगे। कितने लोगों की थानों में शिकायतें करोगे। पंचायत के तुगलकी फरमान के चलते मजदूर परिवार दबाव में आ गया। पंचों ने जबरन समझौता करा दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी ककुआ से पूछा गया तो उनका कहना था कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed