{"_id":"667bfbff2363cd378c0828cd","slug":"accused-daroga-sent-to-jail-in-case-of-suicide-of-two-brothers-in-agra-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहन कांड: आरोपी दरोगा भेजा गया जेल, इंस्पेक्टर फरार; उत्पीड़न से परेशान दो भाइयों ने की थी आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरहन कांड: आरोपी दरोगा भेजा गया जेल, इंस्पेक्टर फरार; उत्पीड़न से परेशान दो भाइयों ने की थी आत्महत्या
Wed, 26 Jun 2024 05:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 26 Jun 2024 05:06 PM IST
सार
बरहन कांड में आरोपी दरोगा को जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर फरार है। उत्पीड़न से परेशान दो भाइयों ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
हथकड़ी, arrest
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में भाइयों के सुसाइड के मामले में आरोपी दरोगा को गिरफ्तार किया गया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। होमगार्ड ने पुलिस पर उत्पीड़न की सुसाइड नोट पर लिखी थी। वहीं सादाबाद एसएचओ को भी निलंबित किया गया है। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
मामला बरहन थाना क्षेत्र के रूपधनू का है। गांव निवासी होमगार्ड प्रमोद सिंह और उनके सगे भाई संजय सिंह ने पुलिस उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। मामले में सादाबाद थाने के दारोगा हरिओम अग्निहोत्री को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। आरोपित दारोगा को कोर्ट ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
बताते चलें कि हाथरस के सादाबाद थाने के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार और दरोगा हरिओम पर सगे भाइयों का उत्पीड़न करने का आरोप है। संजय सिंह ने शनिवार और होमगार्ड प्रमोद सिंह ने सोमवार को आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
मामले में बरहन थाने पर इंस्पेक्टर सादाबाद मुकेश कुमार और दारोगा हरिओम के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में सोमवार रात को मुकदमा दर्ज किया गया था। परिजन दरोगा और इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था।