{"_id":"65bf1989f59470a1eb0c30a0","slug":"accused-cheated-of-ten-lakh-in-name-of-treatment-in-agra-victim-filed-case-against-four-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: गर्भ धारण के इलाज के नाम पर 10 लाख वसूले, चार के खिलाफ केस दर्ज; जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: गर्भ धारण के इलाज के नाम पर 10 लाख वसूले, चार के खिलाफ केस दर्ज; जांच शुरू
Sun, 04 Feb 2024 10:28 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:28 AM IST
सार
आगरा में गर्भ धारण के इलाज के नाम पर अस्पताल संचालक ने पीड़िता से 10 लाख रुपये वसूले। इसके बाद इलाज करने से मना कर दिया। अब पीड़िता ने चार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
pregnent woman
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में हरीपर्वत थाना क्षेत्र के देहली गेट स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक पर गर्भ धारण के लिए इलाज के नाम पर 10 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संचालक समेत तीन डॉक्टर और एकाउंटेंट पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मधु नगर की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि अक्तूबर 2020 को वो गर्भ धारण के लिए इलाज कराने देहली गेट स्थित निजी अस्पताल गई थी। इलाज के दौरान कई बार में तय शुल्क से कई गुना वसूले गए। जो इलाज होना था वह न करके अलग-अलग इलाज के बहाने 10 लाख ठग लिए गए।
विज्ञापन
इसके बाद उनका इलाज करने से इन्कार कर दिया गया। एकाउंटेंट ने उन्हें बुलाकर अभद्रता की। जान से मारने की धमकी दी। आरोपी संचालक पूर्व में डॉक्टरों की एसोसिएशन का पदाधिकारी रह चुका है। सुनवाई न होने पर न्यायालय में वाद दाखिल किया गया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन