{"_id":"65d6e43a793b8a3dd3011a43","slug":"accused-builder-interrogated-for-at-thana-but-no-satisfactory-answer-was-received-in-bodla-land-case-in-agra-2024-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा जमीन कांड: नपा-तुला ही बोला बिल्डर, भाजपा सांसद ने कार्रवाई पर उठाए सवाल; बोले- नार्को टेस्ट कराए पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा जमीन कांड: नपा-तुला ही बोला बिल्डर, भाजपा सांसद ने कार्रवाई पर उठाए सवाल; बोले- नार्को टेस्ट कराए पुलिस
Thu, 22 Feb 2024 12:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:33 PM IST
सार
आगरा जमीन कांड मामले में आरोपी बिल्डर एक बार फिर नपा-तुला ही बोला। भाजपा सांसद ने कार्रवाई पर सवाल उठाए। कहा कि कोर्ट की अनुमति लेकर पुलिस आरोपी का नार्को टेस्ट कराए।
विज्ञापन
थाना जगदीशपुरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में जगदीशपुरा जमीन प्रकरण में आरोपी बिल्डर कमल चौधरी से बुधवार को एक बार फिर थाने बुलाकर डेढ़ घंटे तक पूछताछ की गई। डीसीपी सिटी सूरज राय के सामने उसने नपा-तुला जवाब दिया। इस पर उसे सवालों के लिखित जवाब देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
बोदला मार्ग पर जमीन कब्जाने के लिए केयरटेकर रवि कुशवाह के परिवार के पांच सदस्यों पर दो मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया था। जमानत पर बाहर आने के बाद पीड़ित परिवार ने डीजीपी से गुहार लगाई तब मामला सुर्खियों में आया। थाना जगदीशपुरा में तत्कालीन एसओ जितेंद्र कुमार, बिल्डर कमल चौधरी और उसके बेटे धीरू चौधरी व 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। एसओ सहित 3 को जेल भेजा गया। बिल्डर और उसके बेटे को हाईकोर्ट से राहत मिल गई।
विज्ञापन
बिल्डर को दूसरी बार पूछताछ के लिए थाना जगदीशपुरा बुलाया गया। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बिल्डर से कई सवाल किए। पूछा जमीन पर कब्जे की साजिश में कितने लोग शामिल हैं। कितने लोगों को फायदा होने वाला था। एसओ से किस तरह से संपर्क हुआ? वह हर सवाल पर नपा-तुला जवाब देता रहा। 1.5 घंटे की पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
इस पर डीसीपी ने सवालों के जवाब लिखित में देने के लिए कहा है। डीसीपी ने बताया कि केस में एसआईटी की जांच कई बिंदुओं पर चल रही है। केस में किशोर बघेल का नाम भी सामने आया है। उसकी धरपकड़ के प्रयास में पुलिस लगी हुई है।
सांसद ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने जामा मस्जिद इंतजामियां कमेटी के अध्यक्ष जाहिद कुरैशी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जाहिद कुरैशी शहर का उभरता भूमाफिया है। बोदला जमीन प्रकरण में नाम आने के बाद भी पुलिस पूछताछ नहीं कर रही है। उसे बचने का मौका दिया जा रहा है। उसकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जानी चाहिए।
सांसद ने उसकी गिरफ्तारी के लिए डीसीपी सिटी से फोन पर बात भी की। सांसद ने कहा कि चर्चित व्यक्ति का बोदला में करोड़ों की जमीन कब्जाने के मामले में भी नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने न जाने किस दबाव में उससे ढंग से पूछताछ नहीं की। कोर्ट की अनुमति लेकर जाहिद कुरैशी का नार्को टेस्ट करवाना चाहिए।
कहा कि उसकी संपत्तियों की जांच होनी चाहिए। उसे वक्फ की संपत्तियों से बेदखल करना चाहिए। जाहिद ने शाही जामा मस्जिद पर भी नाजायज तरीके से कब्जा किया है। उनका कहना है कि वह जल्द ही पुलिस आयुक्त से मिलकर कार्रवाई की बात करेंगे।