फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused attacked the police inspector in etah

एटा में दरोगा पर हमला: वांछित आरोपी ने दातों से सात जगह काटकर किया लहूलुहान, सिर पर मारा पत्थर

Fri, 04 Jun 2021 01:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Jun 2021 01:02 AM IST
सार

थाना जलेसर के दरोगा पुलिस टीम के साथ आरोपी को पकड़कर थाने आ रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने पत्थर से उन पर हमला कर दिया। इसके बाद कई जगह दांतों से काटकर भागने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
accused attacked the police inspector in etah
एटा: हमले में घायल दरोगा सुबोध कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जिले में गुरुवार को एक वांछित आरोपी ने दरोगा पर हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई, जब दरोगा आरोपी को पकड़ कर थाने ले जा रहे थे। हमले में दरोगा लहूलुहान हो गए, लेकिन उन्होंने आरोपी को नहीं छोड़ा। इसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दबोच लिया। घायल दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


घटना जलेसर थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर की है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे थाना जलेसर के उप निरीक्षक सुबोध कुमार ने पुलिस टीम के साथ गांव में दबिश दी। पुलिस ने गांव गनेशपुर निवासी वांछित आरोपी पप्पू सिंह को पकड़ लिया। आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास एक तमंचा-दो कारतूस मिले। 
विज्ञापन


पत्थर मारकर किया लहूलुहान
आरोपी पप्पू को थाने ले जाने के लिए गाड़ी में बैठाया जा रहा था, तभी उसने पास में पड़ा पत्थर उठाकर दरोगा के सिर में मार दिया। पत्थर लगने से दरोगा लहूलुहान हो गए। इस दौरान आरोपी ने खुद को छुड़ाने की कोशिश करते हुए दांतों से दरोगा को सात जगह काट लिया। हालांकि वह दरोगा की पकड़ से छूट न सका। सिपाहियों ने आरोपी को दबोच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की वारदात में वांछित चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के प्रयास काफी समय से किए जा रहे थे। सूचना मिलने पर गांव में दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया गया। भागने के इरादे से उसने दरोगा सुबोध कुमार के सिर में पत्थर मारकर और दांतों से काटकर घायल कर दिया। 

आरोपी पप्पू के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद कर उसे जेल भेजा गया है। घायल दरोगा का चिकित्सकीय परीक्षण और इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया है। उनके सिर पर गहरी चोट आई है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed