फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused arrested of married woman fake ID on Instagram in mainpuri

Mainpuri: शादीशुदा महिला की इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अपलोड कर दिए अश्लील वीडियो और फोटो, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 May 2022 02:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 May 2022 02:08 PM IST
सार

शादीशुदा महिला की इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर युवक ने श्लील वीडियो और फोटो अपलोड कर दिए। महिला को जब इसकी जानकारी हुई, तो उसके होश उड़ गए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  
 

विज्ञापन
accused arrested of married woman fake ID on Instagram in mainpuri
(सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला की इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसे ब्लैक मेल किया जा रहा था। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी युवक को साइबर सेल व भोगांव पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की थी। इसके बाद मामले की जांच साइबर सेल की टीम कर रही थी। शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने एसपी अशोक कुमार राय को प्रार्थनापत्र दिया था। बताया कि किसी व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर उसकी फर्जी आईडी बना ली है। उस पर वह अश्लील वीडियो और फोटो आदि पोस्ट करता है। भद्दे कमेंट भी किए जा रहे हैं, महिला ने बताया कि उसकी शादी भी टूटने के कगार पर आ गई है। आरोपी द्वारा उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है।
विज्ञापन


 शिकायत को गंभीरता से लेते हुए भोगांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया वहीं जांच स्वाट/साइबर सेल प्रभारी विक्रम सिंह को सौंपी गई थी। टीम के एक्सपर्ट सरयू कुमार, महिपाल, विजय सिंह, मनोज कुमार ने आरोपी युवक को ढूंढ निकाला। शुक्रवार को भोगांव पुलिस ने युवक सुमित कुमार निवासी कालिया काजमपुर थाना कुंवरगांव बदायूं को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मोबाइल भी बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed