{"_id":"5db6d1048ebc3e93d76c668b","slug":"accused-arrested-for-attack-on-bjp-leader-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के घर छिपा मिला भाजपा नेता पर हमला करने वाला, सामने आईं चौंकाने वाली बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही के घर छिपा मिला भाजपा नेता पर हमला करने वाला, सामने आईं चौंकाने वाली बातें
Tue, 29 Oct 2019 09:33 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 29 Oct 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते एएसपी
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में भाजपा जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। एएसपी ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया गया था।
शहर की अवध नगर कॉलोनी निवासी भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता 14 अक्तूबर की रात घर के बाहर लॉन में टहल रहे थे। तभी बाइक पर सवार होकर आए तीन हमलवारों ने उन पर पिस्टल से करीब सात राउंड फायर किए थे। इस घटना में भाजपा जिलाध्यक्ष ने छिपकर अपनी जान बचाई थी।
घटना के बाद डीएम, एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। कई दिन बीतने के बाद भी जब खुलासा नहीं हो सका तो एसपी अजय शंकर राय ने इंस्पेक्टर व चौकी इंचार्ज को तीन दिन में खुलासे का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद से ही इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेई हमलावरों की तलाश में जुटे थे।

Trending Videos
सचिन उर्फ रवि चौहान गिरफ्तार
सोमवार को एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष पर हमला करने वाला एक आरोपी सचिन उर्फ रवि चौहान निवासी नगला जुला गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपने दो साथियों गौरव चौहान नगला जुला और मोहित के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।
एएसपी ने बताया कि तीनों आरोपी जुआ आदि अवैध धंधों में लिप्त हैं। पुलिस द्वारा लगातार इनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। ठिकानों पर कार्रवाई से धंधा बंद हो गया। इसके बाद चेतावनी व दहशत फैलाने के उद्देश्य से सचिन ने साथियों के साथ बाइक पर जाकर जिलाध्यक्ष के घर पर फायरिंग की थी।
भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर हमले की वारदात अंजाम देने के बाद तीनों ही हमलावर करहल चौराहा होते हुए बिछिया रोड की तरफ भाग गए थे। अगले ही दिन सभी ने शहर छोड़ दिया था। सचिन आगरा में एक पुलिसकर्मी के घर पर शरण लिए हुए था, जो पूर्व में मैनपुरी में तैनात रह चुका है।
पुलिस ने उसे भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। हांलाकि अभी पुलिस ने पकड़े गए उक्त पुलिसकर्मी का नाम नहीं बताया है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कई और पुलिसकर्मी भी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं, जो की पूर्व में जनपद में तैनात रह चुके हैं। सभी मामले के निपटारे को लेकर आरोपी के मददगार बन रहे थे।