फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused arrested for attack on BJP Leader in mainpuri

सिपाही के घर छिपा मिला भाजपा नेता पर हमला करने वाला, सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Tue, 29 Oct 2019 09:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Oct 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
accused arrested for attack on BJP Leader in mainpuri
आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते एएसपी - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में भाजपा जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। एएसपी ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया गया था। 
विज्ञापन


शहर की अवध नगर कॉलोनी निवासी भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता 14 अक्तूबर की रात घर के बाहर लॉन में टहल रहे थे। तभी बाइक पर सवार होकर आए तीन हमलवारों ने उन पर पिस्टल से करीब सात राउंड फायर किए थे। इस घटना में भाजपा जिलाध्यक्ष ने छिपकर अपनी जान बचाई थी। 
विज्ञापन


घटना के बाद डीएम, एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। कई दिन बीतने के बाद भी जब खुलासा नहीं हो सका तो एसपी अजय शंकर राय ने इंस्पेक्टर व चौकी इंचार्ज को तीन दिन में खुलासे का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद से ही इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेई हमलावरों की तलाश में जुटे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन उर्फ रवि चौहान गिरफ्तार

सोमवार को एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष पर हमला करने वाला एक आरोपी सचिन उर्फ रवि चौहान निवासी नगला जुला गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपने दो साथियों गौरव चौहान नगला जुला और मोहित के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। 

एएसपी ने बताया कि तीनों आरोपी जुआ आदि अवैध धंधों में लिप्त हैं। पुलिस द्वारा लगातार इनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। ठिकानों पर कार्रवाई से धंधा बंद हो गया। इसके बाद चेतावनी व दहशत फैलाने के उद्देश्य से सचिन ने साथियों के साथ बाइक पर जाकर जिलाध्यक्ष के घर पर फायरिंग की थी। 

भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर हमले की वारदात अंजाम देने के बाद तीनों ही हमलावर करहल चौराहा होते हुए बिछिया रोड की तरफ भाग गए थे। अगले ही दिन सभी ने शहर छोड़ दिया था। सचिन आगरा में एक पुलिसकर्मी के घर पर शरण लिए हुए था, जो पूर्व में मैनपुरी में तैनात रह चुका है। 

पुलिस ने उसे भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। हांलाकि अभी पुलिस ने पकड़े गए उक्त पुलिसकर्मी का नाम नहीं बताया है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कई और पुलिसकर्मी भी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं, जो की पूर्व में जनपद में तैनात रह चुके हैं। सभी मामले के निपटारे को लेकर आरोपी के मददगार बन रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed