फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused apologized by touching the feet of girl in Panchayat in firozabad

Firozabad: छेड़छाड़ के मामले को लेकर हुई पंचायत, युवती के पैर छूकर आरोपी युवक ने मांगी माफी

Mon, 21 Nov 2022 04:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Nov 2022 04:49 PM IST
सार

छेड़छाड़ के आरोपी ने पीड़ित परिवार के धमकी दी थी, जिससे युवती और उसके परिजन दहशत में आ गए थे। उन्होंने मकान बेचने का पोस्टर लगा दी। इसकी जानकारी होने पर मोहल्ले के लोगों ने पंचायत की। जिसमें आरोपी ने युवती के पैर छूकर माफी मांगी। 

विज्ञापन
accused apologized by touching the feet of girl in Panchayat in firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में बेटी के साथ छेड़छाड़ से परेशान होकर पिता से जब मकान बेचने का पोस्टर दीवार पर चस्पा किया, तब पुलिस हरकत में आ गई। वहीं मोहल्ले के लोगों ने रविवार रात को ही पंचायत बुलाई। पंचायत के फैसले पर युवक ने युवती के पैर छूकर माफी मांगी। दोबारा छेड़छाड़ न करने की बात कही। इसके बाद मामला रफादफा हो गया। 

विज्ञापन


मामला थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ले का है। दक्षिण क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ पड़ोस में रहने वाला युवक आए दिन छेड़छाड़ करता था। उसका एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवती ने इसकी जानकारी परिजन को दी थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की थी। जमानत मिलने के बाद युवक युवती के परिजन को धमकी देने लगा। 

विज्ञापन

मकान बेचने का लगाया था पोस्टर

युवक की धमकी के बाद युवती और उसका परिवार दहशत में आ गया था। जिसके डर से युवती के पिता ने मकान बेचने के लिए पोस्टर चस्पा कर दिए थे। यह जानकारी क्षेत्रीय लोगों को हुई तो देर रात दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत का बुलाई। इसमें  दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद युवक ने युवती के पैर छूकर भविष्य में इस तरह की गलती न करने की बता कही। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी आशीष तिवारी ने भी इस मामले को संज्ञान ले लिया। दोनों पक्षों को एसएसपी ने जिला मुख्यालय पर बुला लिया। दोनों पक्षों के साथ मोहल्ले के लोगों ने उन्हें समझौता होने की जानकारी दी। थाना प्रभारी दक्षिण बैजनाथ सिंह का कहना है दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। इसलिए आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed