फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused Acquitted After 15 Years Due to Lack of Evidence

Agra: चोरी और हत्या के दो आरोपी 15 साल बाद बरी, सैंया थाने में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

Tue, 24 Mar 2026 09:59 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 24 Mar 2026 09:59 AM IST
सार

आगरा में चोरी और हत्या के एक मामले में 15 साल बाद सबूतों के अभाव में दो आरोपियों को बरी कर दिया गया। पुलिस न तो माल बरामद कर सकी और न ही आरोपियों की पहचान प्रक्रिया पूरी कर पाई, जिससे केस कमजोर हो गया।

विज्ञापन
Accused Acquitted After 15 Years Due to Lack of Evidence
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में चोरी के दौरान महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में 15 साल बाद ठोस साक्ष्य के अभाव में एडीजे-1 पुष्कर उपाध्याय ने दो आरोपियों को बरी कर दिया। पुलिस न तो आरोपियों से माल बरामद कर सकी न ही गिरफ्तारी के बाद उनकी शिनाख्त कराई थी।
विज्ञापन


थाना सैंया में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, गांव खेरागढ़ निवासी भोजराज ने तहरीर देकर बताया था कि 3 मई, 2010 की रात वह परिजन के साथ घर पर सो रहे थे। देर रात अज्ञात लोग घर के अंदर घुस आए। उनकी तीन बकरियां, पीतल के बर्तन व अन्य सामान चोरी कर लिया। खटपट की आवाज सुनकर उनकी पत्नी शकुंतला देवी (38) की नींद खुल गई। शोर मचाकर उन्होंने एक बदमाश को पकड़ लिया।
विज्ञापन


अन्य बदमाशों ने अपने साथी को घिरता देख शकुंतला को गोली मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद चोरी के सामान को वाहन में भरकर बदमाश ले गए। पुलिस ने विवेचना के दौरान अन्य मामलों में जिला बागपत के बड़ौत निवासी आरोपी प्रेम और किरावली निवासी महेश, लाला उर्फ वकील और कागारौल निवासी बीरी के घटना कबूल करने पर उनके खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था। सुनवाई के दौरान आरोपी बीरी सिंह की पत्रावली अलग कर दी गई। लाला उर्फ वकील की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed