फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accountant's actions are taking a heavy toll on farmers

Agra News: लेखपाल की कारस्तानी किसानों पर पड़ रही भारी

Fri, 06 Dec 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 06 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Accountant's actions are taking a heavy toll on farmers
गंजडुंडवारा। गंगा पार बसे ग्राम पंचायत कादरगंज खाम के मजरा नगला तिलक में लेखपाल की कारगुजारी किसानों पर भारी पड़ रही है। किसानों का आरोप है कि लेखपाल ने उनकी जमीन पर दूसरों का कब्जा करा दिया है। किसानों ने एसडीएम पटियाली से लेखपाल के स्थानांतरण की मांग की है।
विज्ञापन

नगला तिलक गंगा की तलहटी में बसा हुआ है। गंगा की बाढ़ प्रति वर्ष आने के कारण किसानों के खेतों की भौगोलिक स्थिति खराब हो जाती है। इससे प्रति वर्ष जमीन को लेकर विवाद होते हैं। किसान अपनी जमीन की नापतोल को लेकर लोग जून से लेकर अब तक अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। आदेश उनके हाथ में है लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि लेखपाल ने मोटी रकम लेकर उनकी जमीन पर दूसरों का कब्जा करा दिया है। इसके लिए लेखपाल ने उनसे प्रति बीघा के हिसाब से सुविधा शुल्क भी लिया है। ग्रामीण जसपाल सिंह ने बताया कि 3 सितंबर को उन्होंने जमीन नापने के लिए एसडीएम पटियाली से आदेश कराया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनेक सिंह का कहना है कि उन्होंने 23 जुलाई व 6 अगस्त को 24 को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। ग्राम प्रधान हरिशंकर, आराम सिंह, मनोज मिश्रा, ब्रह्मराज, अनेक सिंह, जसपाल, विजय राज, रविंद्र आदि ने एसडीएम पटियाली से लेखपाल का स्थानांतरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed