{"_id":"6583b9888bd064d91606c5e6","slug":"accountant-accused-of-taking-bribe-of-ten-lakh-in-name-of-name-amendment-in-khatauni-in-agra-2023-12-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: खतौनी में नाम संशोधन के नाम पर लेखपाल ने मांगी 10 लाख की रिश्वत, हंगामा हुआ तो कार छोड़कर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खतौनी में नाम संशोधन के नाम पर लेखपाल ने मांगी 10 लाख की रिश्वत, हंगामा हुआ तो कार छोड़कर हुआ फरार
Thu, 21 Dec 2023 09:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 21 Dec 2023 09:35 AM IST
सार
आगरा में खतौनी में नाम संशोधन के नाम पर लेखपाल ने 10 लाख की रिश्वत मांगी। हंगामा हुआ तो कार छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
आगरा सदर तहसील
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजनगरी आगरा के सदर तहसील में तैनात लेखपाल भीमसेन चौधरी पर बमरौली कटारा क्षेत्र के व्यक्ति से खतौनी में नाम संशोधन के नाम पर दस लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप पर बुधवार रात खूब हंगामा हुआ। लेखपाल कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बमरौली कटारा निवासी उमेश यादव का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति का नाम खतौनी में गलत दर्ज हो गया था, जिसके संशोधन के नाम पर लेखपाल संघ के पूर्व अध्यक्ष भीमसेन चौधरी ने उनसे दस लाख रुपये रिश्वत के लिए हैं। एक होटल में उनका लेखपाल से सौदा हुआ। पांच लाख रुपये कार की आगे की डिग्गी में रखे, जबकि पांच लाख रुपये पीले रंग के एक लिफाफे में कार की पिछली सीट पर रखे।
विज्ञापन
बमरौली कटारा निवासी उमेश यादव का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति का नाम खतौनी में गलत दर्ज हो गया था, जिसके संशोधन के नाम पर लेखपाल संघ के पूर्व अध्यक्ष भीमसेन चौधरी ने उनसे दस लाख रुपये रिश्वत के लिए हैं। एक होटल में उनका लेखपाल से सौदा हुआ। पांच लाख रुपये कार की आगे की डिग्गी में रखे, जबकि पांच लाख रुपये पीले रंग के एक लिफाफे में कार की पिछली सीट पर रखे।
विज्ञापन
कार का पीछा करते हुए युवक सदर तहसील पहुंचा, जहां हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। 10 लाख रिश्वत की रकम लेकर जिस कार से लेखपाल तहसील आया, उसे छोड़कर वह फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस पहुंच गई। कार को लेकर पुलिस थाने गई। कार में रिश्वत के दस लाख रुपये रखे बताए जा रहे हैं। तहसील में पीड़ित ने पुलिस से कार को खोलकर चेक करने की बात कही, लेकिन पुलिस ने तहसील में कार खोलकर नहीं देखी।
डीएम को सूचना देने के बाद पहुंचे अफसर
पीड़ित उमेश यादव ने बताया कि तीन भाइयों के बीच जमीन का विवाद था। एक भाई का खतौनी में नाम गड़बड़ हो गया था, जिसे ठीक कराने के लिए कई दिन चक्कर काटे। लेखपाल ने दस लाख रुपये की रिश्वत मांगी। बुधवार रात 10 लाख की रकम लेखपाल को सौंपी, जिसे लेकर लेखपाल भीमसेन तहसील परिसर में गया।
पीड़ित उमेश ने बताया कि उसने तत्काल सूचना डीएम, पुलिस आयुक्त व अन्य को दी। सूचना के बाद एसडीएम, एसीपी, तहसीलदार, पुलिस फोर्स रात 9 बजे तहसील में पहुंचे। थाना शाहगंज की पुलिस भी आ गई। कार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
आरोप बेहद गंभीर
आरोप बेहद गंभीर है। इन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता। पुलिस जांच कर रही है। आरोप सही पाए जाने पर सख्त करवाई की जाएगी। - निवेदिता शर्मा, एसडीएमहोगी कार्रवाई
लेखपाल पर आरोपों की जांच पुलिस कर रही है। दोष साबित होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - भानुचंद्र गोस्वामी, डीएमआज खुलेगी कार, होगी वीडियोग्राफी
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि पीड़ित उमेश ने 112 पर कॉल किया था। इस पर पुलिस पहुंची थी। कार को जब्त कर लिया गया है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इसमें 10 लाख रुपये रखे हैं या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया जाएगा।टीम की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को कार खोलेंगे। वीडियोग्राफी कराई जाएगी। किसान परिवार को भी बुलाया जाएगा। आरोपी लेखपाल को भी बुलाया गया था, मगर वो आए नहीं। फोन भी स्विच ऑफ कर लिया। पीड़ित ने एंटी करप्शन और विजिलेंस को भी कॉल किया था। वहां से कोई कार्रवाई न होने पर पुलिस को फोन किया।