फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accidents due to high speed... yet vehicles are still speeding

UP: सख्ती तो छोड़िए स्पीडोमीटर तक नहीं...नेशनल हाईवे पर रफ्तार से जा रही जानें, फिर भी लापरवाही

Mon, 22 Dec 2025 09:17 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 22 Dec 2025 09:17 AM IST
सार

मथुरा में हुए भीषण हादसे के बाद भी सबक नहीं लिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसों की मुख्य वजह रफ्तार है, इसके बाद भी स्पीड मापने के लिए स्पीडोमीटर नहीं हैं। कट पर भी गति नियंत्रित करने के ठोस इंतजाम नहीं हैं।

विज्ञापन
Accidents due to high speed... yet vehicles are still speeding
हाईवे

विस्तार

आबादी क्षेत्र से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन हादसों की वजह बन रहे हैं। इसके बाद भी चालकों पर कार्रवाई नाममात्र ही है। रामबाग से खंदौली तक करीब 16 किलोमीटर के दायरे में कहीं भी वाहनों की स्पीड मापने के लिए स्पीडोमीटर नहीं हैं। कट पर भी गति नियंत्रित करने के ठोस इंतजाम नहीं हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस और हाईवे अथॉरिटी की ओर से स्पीड पर नियमित कार्रवाई नहीं की जाती। आबादी क्षेत्र में स्पीडोमीटर, कटों पर रंबल स्ट्रिप्स लगाने जरूरी हैं।
विज्ञापन


ग्वालियर हाईवे पर बन रही रंबल स्ट्रिप्स
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) की ओर से ग्वालियर हाईवे पर सड़क सुरक्षा के लिए रंबल स्ट्रिप्स बनाई जा रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक, जाजऊ, सैंया चौराहा, बीरई, तेहरा, सिकंदरपुर और जौनई चौराहों सहित अन्य स्थानों पर बने अवैध कट को बंद कर दिया गया है। सोलर ब्लिंकर, कैट आई, कर्व राइजिंग, ऐज लाइनिंग और जेबरा क्राॅसिंग बनवाई गई है। 
विज्ञापन


सफेद पट्टी बनाने का काम हुआ शुरू
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने आगरा-ग्वालियर राजमार्ग स्थित कुर्रा मोड़ पर सड़क सुरक्षा संबंधी खामियों का संज्ञान लिया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद प्राधिकरण के अधिकारियों ने जेब्रा क्रॉसिंग और कैट आई लगाने के निर्देश जारी किए। कोहरे के कारण इस क्षेत्र में दुर्घटनाएं हो रही थीं। रविवार को कर्मचारियों ने सफेद पट्टी बनाने का काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



स्पीड ब्रेकर और पर्याप्त संकेतक नहीं
 एत्मादपुर से बुढ़िया का ताल, नगला परमसुख, नगला रामबक्स, भागूपुर (कुबेरपुर चौराहा), बंघारा, छलेसर और झरना नाला जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर अक्सर हादसे होते हैं। इस पूरे कॉरिडोर पर कई ब्लैक स्पॉट बन चुके हैं। लोगों का आरोप है कि दुर्घटना संभावित स्थानों पर न तो स्पीड ब्रेकर लगे हैं और न ही पर्याप्त चेतावनी संकेतक। बुढ़िया का ताल क्षेत्र में सांकेतिक मीटर तो लगा है लेकिन उसका पालन नहीं हो रहा। दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed