{"_id":"6004803c8ebc3e2ef0280e39","slug":"accident-tundla-news-agr4768576154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरई स्टेशन के निकट लाइट इंजन से कटे आधा दर्जन गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरई स्टेशन के निकट लाइट इंजन से कटे आधा दर्जन गोवंश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। कानपुर रेलखंड पर रविवार सुबह कोहरे के बीच बलरई रेलवे स्टेशन के निकट आधा दर्जन से अधिक गोवंश लाइट इंजन से टकरा गए। इससे एक घंटे तक डाउन रेलमार्ग बाधित रहा। घटना के चलते पीछे जा रहीं शताब्दी, कालका मेल सहित कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।
कोहरे के चलते टूंडला स्टेशन से सुबह साढ़े आठ बजे करीब एक लाइट इंजन जसवंत नगर जा रहा था। रेल इंजन सुबह 9:42 बजे करीब टूंडला-इटावा रेलखंड के मध्य बलरई रेलवे स्टेशन के खंभा नंबर 1176/10 तथा 1176/11 के बीच पहुंचा। उसी दौरान सिग्नल नंबर 510 पर चालक को आधा दर्जन गोवंश रेलट्रैक पार करते नजर आए। कोहरे के कारण जब तक चालक कुछ सोच पाता, इंजन से टकराने के बाद गोवंश कट गए।
चालक ने तत्काल ही घटना की जानकारी मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला के अधिकारियों को दी। आननफानन विभागीय कर्मचारियों की टीम को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। जिसके बाद सुबह 10:35 बजे इंजन में फंसे हुए गोवंश को निकाला गया। तब जाकर करीब सुबह 10:45 बजे इंजन जसवंत नगर स्टेशन के लिए रवाना हुआ। इस घटना में पीछे जा रहीं शताब्दी एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, कालका मेल, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनें प्रभावित रहीं।