{"_id":"667526afc44fa4ae9e0bbd09","slug":"accident-on-yamuna-expressway-unknown-vehicle-crushed-ambulance-carrying-dead-body-10-people-injured-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा: शव लेकर जा रही एंबुलेंस को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मची चीख पुकार; 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा: शव लेकर जा रही एंबुलेंस को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मची चीख पुकार; 10 लोग घायल
Fri, 21 Jun 2024 12:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 21 Jun 2024 12:37 PM IST
सार
दिल्ली से बिहार के लिए एंबुलेंस शव लेकर जा रही थी। यमुना एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 93 पर हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।।
विज्ञापन
हादसे में घायल लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 93 पर दिल्ली से बिहार शव लेकर जा रही एंबुलेंस सामने चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिसमें सवार पांच महिला और पांच पुरुष घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया हैं। वहीं घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
यमुना एक्सप्रेस वे पर रात को थाना मांट क्षेत्र के अन्तर्गत माइल स्टोन 93 पर दिल्ली से सफ़दरजंग अस्पताल से बिहार के सीतामढ़ी में शव लेकर जा रही एंबुलेंस तेज रफ़्तार होने के कारण आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन में टकरा गई। हादसे में पांच महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गए।
घयलों में कौशल्या पत्नी लक्ष्मीनारायण, सुधीर पुत्र रामदेव, आयुष पुत्र शिवाजी, सुनीता पत्नी शिवजी निवासी किशनगढ़ थाना महरौली दिल्ली सहित दस लोग शामिल हैं। एंबुलेंस में सवार आयुष ने बताया की उनके पिता शिवाजी राय की बीमारी के चलते अस्पताल में मौत हो गई थी। उनका शव अपने पैतृक गांव कूपरी जनपद सीतामढ़ी बिहार लेकर जा रहे थे। हादसे में घायल सुधीर पुत्र देवसराय को सिर में गंभीर चोट लगने के हालत गंभीर बनी हुई है।