फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident on Yamuna Expressway Air Force officer's wife who got down from the car was crushed by another car di

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: एयरफोर्स के जूनियर वारंट ऑफिसर की पत्नी को दूसरी कार ने रौंदा, मौके पर मौत

Wed, 25 Oct 2023 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Oct 2023 11:50 AM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में महिला की मौत हो गई। कार रुकने के बाद वो उतरकर टॉयलेट करने जा रही थी। उसी समय दूसरी कार ने उसे चपेट में ले लिया। 
 

विज्ञापन
Accident on Yamuna Expressway Air Force officer's wife who got down from the car was crushed by another car di
इसी कार से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर टॉयलेट करने के लिए कार से नीचे उतरी एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी को पीछे से तेज गति से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से महिला अंडरपास पुल से तेहरा के समीप नीचे नौहझील -राया मार्ग पर आ गिरी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर यमुना एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मियों के अलावा सुरीर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में घायल दो घायल किशोरियों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। 
विज्ञापन


दिल्ली से जा रहे थे आगरा 
देवी प्रसाद मिश्रा एयरफोर्स में जूनियर वारंट ऑफीसर हैं, वे इस समय दिल्ली में तैनात हैं। बुधवार की सुबह अपनी कार से अपनी पत्नी  किसलाया उम्र 40 वर्ष, दो बेटियां जिज्ञासा और अदम्य के साथ दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए आगरा घूमने के लिए जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे के लगभग सुरीर कोतवाली क्षेत्र के माइल स्टोन 80 के समीप पहुंचकर अपनी कार को साइड में खड़ी कर लघुशंका के लिए वे लोग उतरे। सभी लोग कार से नीचे उतर कर साइड में खड़े थे, तभी नोएडा की ओर से तेज गति से आ रही हुंडई कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


अंडरपास पुल से नीचे गिरी महिला
कार की टक्कर से किसलाया अंडरपास पुल से नीचे नौहझील रोड़ पर जा गिरीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दोनों बच्चियां घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव का कहना है कि मृतक महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही दोनों गाड़ियों को सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारू कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed