फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident on Lucknow-Agra Expressway bus overturned after breaking divider more than 15 passengers injured

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसा: डिवाइडर तोड़कर पलट गई बस, मची चीख पुकार; 15 से अधिक सवारियां घायल

Sat, 01 Jul 2023 11:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Jul 2023 11:58 AM IST
सार

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस का टायर फटने से डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। करीब 15  सवारियां घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 
 

विज्ञापन
Accident on Lucknow-Agra Expressway bus overturned after breaking divider more than 15 passengers injured
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से बीती रात 2:30 बजे के बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे के दौरान सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस में करीब 70 लोग सफर कर रहे थे, जिसमें से 15 यात्री घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन


 

बस चालक विनीत ने बताया कि बस राठ से दिल्ली जा रही थी। साथ में परिचालक नितिन कुमार पुत्र जागेश्वर दयाल निवासी ग्राम इंगुठिया जिला औरैया था। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर किलोमीटर 33 /200 के पास राठ से दिल्ली जा रही एक बस का अचानक टायर फटने से डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई, जिससे बस में बैठी सवारियों में  चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर यूपीडा तथा थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सवारियों को बाहर निकाला। घायनों को फतेहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद पर भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें आगरा रेफर किया गया है। 

विज्ञापन

बस में बैठीं ये सवारियां हुईं घायल 

कालिका प्रसाद पुत्र चेला निवासी ग्राम मुस्तरा खुर्द जनपद हमीरपुर उम्र करीब 55 वर्ष, माया पत्नी  दिलीप निवासी ग्राम गरौटा जनपद झांसी उम्र करीब 30 वर्ष,  सुमित्रा पत्नी  कालिका निवासी मुस्तरा खुर्द जनपद हमीरपुर उम्र करीब 50 वर्ष, राम सिंह पुत्र निर्पत निवासी ग्राम गहरौली थाना मुस्कारा जनपद हमीरपुर, जीवाई पत्नी राम सिंह , रज्जन नामदेव पुत्र राम संजीवन नामदेव निवासी शिजवाही थाना मौदहा जनपद हमीरपुर, अशोक शर्मा पुत्र बाबू, राम शर्मा निवासी ग्राम कुठौन जनपद जालौन,  बन्टी पुत्र  रमेश निवासी ग्राम धनजा थाना रैदार जनपद जालौन, सुशीला पत्नी  बाबू राम, सुशीला पत्नी  नीरज कुमार निवासी ग्राम मुस्कारा जनपद हमीरपुर, रामेंद्र पुत्र सोहन लाल निवासी गहरौली, नीलेन्द्र पुत्र मेहकू लाल निवासी धनौरी, नीरज कुमार पुत्र जगदीश मुस्करा हमीपुर, आरव पुत्र नीरज,  सेहजल पुत्री नीरज चार वर्ष घायल हो गए ।

ये भी पढ़ें - UPSRTC Recruitment: रोडवेज में निकली बंपर भर्ती, महिलाओं के लिए है शानदार मौका; यहां देखें पूरी डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed