{"_id":"5d08ca7a8ebc3e6e513b0f6f","slug":"accident-on-kanpur-delhi-road-in-firozabad-many-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से औरैय्या जा रही डबल डेकर बस पलटी, 14 यात्री गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से औरैय्या जा रही डबल डेकर बस पलटी, 14 यात्री गंभीर रूप से घायल
Tue, 18 Jun 2019 05:45 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 18 Jun 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद-कानुपर मार्ग पर हादसे का शिकार हुई बस
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद-कानपुर मार्ग पर मंगलवार को कठफोरी के समीप डिवाइडर से टकराने के बाद डबल डेकर बस पलट गई। हादसे में परिचालक सहित 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सैफई रेफर किया गया।
डबल डेकर बस दिल्ली से सवारियां लेकर औरैय्या जा रही थी। सिरसागंज क्षेत्र में बस डिवाइडर पर रखी सीमेंटेड ईंटों से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
बस में करीब 70 यात्री सवार थे। इनमें कई यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां 14 लोगों को सैफई रेफर कर दिया गया। बाकी यात्रियों को प्राथमिक उपचार देकर उनके गन्तव्य को भेजा गया।

Trending Videos
ये यात्री हुए गंभीर रूप से घायल
कानपुर देहात के पोठरा निवासी कमला देवी (50) पत्नी गंगा सिंह, सिनेरा निवासी दीपक (20) पुत्र नाथूराम, रसूलाबाद के निबोरी निवासी ऊषा देवी (40) पत्नी रवि किशोर एवं सबलपुर निवासी जितेंद्र (45)पुत्र रामकिशन, सिकंदरा क्षेत्र के निवासी मिथिलेश (40) पत्नी अनूप कुमार, कुमारी निक्की (8) पुत्री अनूप कुमार, कालपी निवासी कुमारी प्रियंका (23) पुत्री रामचंद्र, जनपद औरैय्या के कस्बा के निवासी अंकित (16) पुत्र प्रवेश कुमार, शिवा(18) पुत्र अजयपाल सिंह, बाबरपुर अशोकनगर सावित्री देवी (60) पत्नी किशन स्वरूप, अटसू निवासी जयचंद्र (50) पुत्र छोटेलाल राठौर, दिल्ली के नागलोई निवासी मनोज कुमार (45) पुत्र रघुराई, रोहणी के निवासी शांति देवी (45) पत्नी बालकराम घायल हुए हैं।