फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident on Jaipur highway Fortuner car trampled bike rider uncle died nephew injured

Agra: जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, फॉर्च्यूनर कार ने रौंदे बाइक सवार, फूफा की दर्दनाक मौत, भतीजा घायल  

Fri, 10 Jun 2022 07:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Jun 2022 07:06 PM IST
सार

जयपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह भीषण हादसा हुआ। फॉर्च्यूनर कार ने बाइक से फैक्टरी जा रहे फूफा-भतीजे को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक कार को छोड़कर मौके से भाग निकला।
 

विज्ञापन
accident on Jaipur highway Fortuner car trampled bike rider uncle died nephew injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में जयपुर हाईवे पर शाहगंज क्षेत्र में गांव सुचैता पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा गंभीर घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कार को छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


अछनेरा के पाली सदर गांव निवासी 28 वर्षीय हरिनिवास पुत्र गोकुल सिंह सिकंदरा स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। शुक्रवार सुबह नौ बजे वो डौकी के गांव मुटनई निवासी साले के बेटे 18 वर्षीय प्रदीप के साथ बाइक से शाहगंज की ओर आ रहे थे।

विज्ञापन

कार छोड़कर भागा चालक 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि हरिनिवास को प्रदीप को शाहगंज में छोड़ने के बाद ड्यूटी पर जाना था। जयपुर हाईवे पर गांव सुचेता के पास सामने से आती फॉर्च्यूनर गाड़ी की बाइक में जोरदार टक्कर लगी। हादसे में हरिनिवास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीर जुट गए। कार को छोड़कर चालक भाग निकला। सूचना पर परिजन आ गए। घायल प्रदीप को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी हुई बेहोश 

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि मामले में मृतक के भाई नरेंद्र की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गाड़ी के नंबर से मालिक की तलाश की जा रही है। इसके बाद चालक का पता किया जाएगा। उधर, घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी गुड़िया पहुंच गई। वह बेहोश हो गई। हरिनिवास की एक साल की बेटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed