फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accident on Agra Southern Bypass pickup collided with bus one dead and 12 injured

UP: कोहरे के चलते दक्षिणी बाईपास पर भीषण हादसा, मैक्स पिकअप से टकराई बस; तीन की माैत और 12 से अधिक घायल

Sun, 19 Jan 2025 09:34 AM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 19 Jan 2025 09:34 AM IST
सार

हादसा इतना भीषण था कि वाहनों में सवार लोगों को संभलने का माैका ही नहीं मिला। घायलों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Accident on Agra Southern Bypass pickup collided with bus one dead and 12 injured
दुर्घटनाग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के अछनेरा क्षेत्र में दक्षिणी बाईपास पर शनिवार रात भीषण हादसा हो गया। बाईपास के गांव मुगर्रा कट पर मैक्स पिकअप को बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें तीन के मारे जाने की सूचना है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन



 

बाईपास हादसा रात करीब एक बजे हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला। उपचार के लिए एम्बुलेंस की सहायता से एसएन मेडिकल काॅलेज भिजवाया। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रुनकता की ओर से आ रही थी पिकअप
मैक्स पिकअप रुनकता की ओर से अछनेरा की तरफ जा रही थी। इसमें निजी कंपनी में काम करने वाले 25 से 50 मजदूर सवार थे। बाईपास पर गांव मुगर्रा के लिए पिकअप मुड़ रही थी तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बस ने पिकअप को राैंद दिया। बस करीब 300 मीटर तक पिकअप को घसीटते हुए ले गई। माैके पर चीखपुकार मच गई।


विज्ञापन

15 मिनट बाद पहुंची पुलिस
हादसे की सूचना देने के करीब 15 मिनट बाद पुलिस माैके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजना शुरू किया। इस दाैरान क्षेत्रीय ग्रामीण भी घायलों की मदद में जुटे रहे।


 

लग गया लंबा जाम
हादसे से बाईपास पर लंबा जाम लग गया। एक से  दो किलोमीटर तक वाहन जाम में फंसे रहे। करीब एक घंटे बाद एनएचएआई की टीम माैके पर पहुंची। हाइड्रा की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया, तब जाकर ट्रैफिक चालू हो सका।
 

Accident on Agra Southern Bypass pickup collided with bus one dead and 12 injured
जाम खुलवाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
हादसे में मृतकों और घायलों के परिवारीजनों को सहायता की देने मांग को लेकर लोगों ने बाईपास पर जाम लगा दिया। वह प्रशासनिक अधिकारियों को माैके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया। दोपहर करीब 12 बजे जाम लगाया। इसके एक घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका। इस दाैरान वाहनों की लंबी कतार लग गई।

हादसे में ये हुए घायल
1. देवी सिंह
2. रोहन, उम्र 33 निवासी जनूथा
3. सत्यवीर, उम्र 32 निवासी मगुरा 
4. ओमकार, उम्र 34
5. ओमकार, उम्र 22 निवासी जनूथा
6. बनवारी लाल, उम्र 35
7. क्षेत्रपाल, उम्र 35
8. राजकुमार, उम्र 35
9. विष्णु, उम्र 35 निवासी जनूथा
10. भाव सिंह, उम्र 50 निवासी अभुआपुरा
11. क्षत्रपाल, उम्र 40 निवासी जनूथा
12.शिवकुमार, उम्र 25 निवासी नगला लालदास
13. चरण सिंह, उम्र 25
14. मनोज कुमार 
15. रिंकू, उम्र 23 निवासी किरावली
16. कल्याण, उम्र 30 निवासी मगुरा 

हादसे में इनकी गई जान
1. गाड़ी चालक मोनू, उम्र 23 निवासी नसीरपुर घिरोर मैनपुरी
2. ललित, उम्र 21 निवासी अभुआपुरा 
3. मनोज, उम्र 35 निवासी जनूथा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed