{"_id":"68733415e5cdf8acb50bc926","slug":"accident-on-agra-lucknow-expressway-truck-dragging-car-for-three-km-after-collision-2025-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: कार को मारी टक्कर...फिर तीन किमी तक घसीटता ले गया ट्रक, दृश्य देख निकल गई चीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: कार को मारी टक्कर...फिर तीन किमी तक घसीटता ले गया ट्रक, दृश्य देख निकल गई चीख
Sun, 13 Jul 2025 09:52 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 13 Jul 2025 09:52 AM IST
सार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात एक बजे दर्दनाक हादसा हो गया। ओवरटेक के दाैरान कार और ट्रक में टक्कर हो गई। कार सवार चीखते रहे, लेकिन चालक ट्रक दाैड़ाता रहा। माैके पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लगभग 24 माइलस्टोन के पास लखनऊ से आगरा की ओर जा रही एक कार और ट्रक के बीच ओवरटेकिंग के दौरान टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई। इसके बाद भी चालक ने ट्रक नहीं रोका। ट्रक कार को करीब 2 से 3 किलोमीटर तक घसीटते हुए टोल प्लाजा 21 तक ले गया। टोल पर मौजूद लोगों और अन्य वाहन चालकों के शोर मचाने पर ट्रक को रोका गया।

इस हादसे में कार चालक शिवा प्रजापति पुत्र दिनेश प्रजापति निवासी कुरौनी, बंथरा (लखनऊ) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
कार में सवार विनय राजपूत (25 वर्ष) पुत्र संतलाल निवासी कुरौनी बंथरा, शिवम यादव पुत्र कुलबीर सिंह निवासी कासिमखेड़ा बंथरा लखनऊ, दया निवासी नवाबगंज उन्नाव को मामूली चोटें आईं हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीएचसी से छुट्टी दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। कार को थाने में व ट्रक को फतेहाबाद बस स्टैंड पर खड़ा किया गया है। मामले की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें-सर्किल रेट: संपत्ति में पेड़ पर भी लगेगा स्टांप शुल्क, कुआं पर देने होंगे एक लाख रुपये; जेब पर ऐसे पड़ेगा बोझ