फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accident of student in mainpuri

दौड़ लगाने गए युवक को रोडवेज ने रौंदा, मौत

Thu, 31 Oct 2019 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
accident of student  in mainpuri
सर्वेश का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
दन्नाहार(मैनपुरी)। आगरा-मैनपुरी मार्ग पर गांव कल्होर पुवां के पास गुुरुवार की सुबह एक युवक रोडवेज बस की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। इसलिए सुबह दौड़ लगाने के लिए गया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कल्होर पुवां निवासी अंतराम कठेरिया का पुत्र सर्वेश कुमार (19) बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। वह सेना में भर्ती की तैयारी में जुटा हुआ था, गुरुवार की सुबह भी वह रोजाना की तरह आगरा-मैनपुरी मार्ग पर दौड़ लगाने के लिए साथियों के साथ गया था।
विज्ञापन

दौड़ लगाते समय सुबह करीब 5:30 आगरा की ओर से आ रही एक रोडवेज बस ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई। साथियों ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं पुलिस हादसे को अंजाम देने वाली रोडवेज की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सर्वेश छह भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी एक बड़ी बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed